राशिफल

ग्रह-नक्षत्र बना रहे हर्षण-वज्र योग, जानें किन राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम और कौन होगा परेशान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ब्रह्मांड में ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई योगों का निर्माण होता है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी विपरीत स्थिति जीवन में बहुत सी परेशानियां खड़ी कर देती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज हर्षण योग के बाद वज्र योग का निर्माण हो रहा है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर किन राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे और किनको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में

आइए जानते हैं किन राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर इन दोनों योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बन सकता है। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।

मिथुन राशि वाले लोगों को इन दोनों योग की वजह से किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। आप अपने सभी कार्य आसानी पूर्वक सफल कर सकते हैं। किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। कारोबार में भारी लाभ मिलने की उम्मीद है। मेहनत रंग लाएगी। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने मनपसंद जगह घूमने-फिरने जा सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों के रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी पुराने निवेश का बेहतरीन फायदा मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से हर कार्य को सफल करेंगे। दोस्तों के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। अचानक आपको अच्छी खबर मिलने की संभावना है।

सिंह राशि वाले लोगों को इन दोनों योग की वजह से धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। कामकाज में अच्छा फायदा मिलेगा। नए लोगों की मदद मिलेगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कुछ बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पिता की सलाह से कारोबार में बरकत होगी। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार आने की संभावना है। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को कारोबार में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर नतीजे मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। कैरियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होने की संभावना नजर आ रही है। घर में बरकत आएगी।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहने वाला है। सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में आप कुछ नया करने का सोच सकते हैं। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने वाले हैं। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन राशि वाले लोगों को कामकाज से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। खास लोगों से मुलाकात होने की संभावना है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। कारोबार आगे बढ़ाने में आप सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोग कुछ मामलों को लेकर काफी कन्फ्यूज हो सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को काफी संभल कर रहना होगा। बनता हुआ काम भी रुक सकता है, जिसके कारण मानसिक चिंता अधिक रहेगी। कामकाज को लेकर अधिक परेशानी बढ़ सकती है। परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। कुछ कामों में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। इन दोनों योग्य की वजह से आपको काम के सिलसिले में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों के जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक रूप से आप थोड़े कमजोर नजर आ रहे हैं इसलिए घरेलू जरूरतों पर थोड़ा लगाम रखें और फिजूलखर्ची पर भी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय शुभ रहेगा। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने रुके हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बन सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। फालतू के खर्चो पर थोड़ा ध्यान दीजिए। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। किसी काम में दोस्तों की सहायता लेनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें।

धनु राशि वाले लोगों को कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले सोच-विचार करना होगा अन्यथा आप परेशानी में आ सकते हैं। पैसों से जुड़ा हुआ कोई भी मामला आप समझदारी पूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आपको अपनी गलतियों में सुधार करने की आवश्यकता है। बच्चों के साथ आप अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। किसी मंदिर में दर्शन करने की योजना बना सकते हैं। परिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे।

मकर राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अनबन होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। फालतू की बहसबाजी मत कीजिए। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य निर्धारित समय पर पूरे करें। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खानपान की आदतों में सुधार करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button