दिलचस्प

संतरे के छिलके डस्टबिन में न फेंकें, ऐसे करें इस्तेमाल, सुंदर और हेल्थी बन जाओगे

‘संतरा’ ( Orange) ये नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इस खट्टे और मीठे फल को खाने का अपना ही एक अलग मजा है। ये स्वाद में तो अच्छा होता ही है, साथ में सेहत के लिए भी बेहतरीन होता है। संतरे में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन A, B, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, लोहा जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

संतरे में मौजूद फ्रुक्टोज, डेक्स्ट्रोज, खनिज और विटामिन शरीर को ढेर सारे लाभ देते हैं। इससे ऊर्जा का लेवल बना रहता है। बॉडी हेल्थी रहती है। चुस्ती-फुर्ती बढ़ती है। आमतौर पर लोग संतरा तो मजे से खा लेते हैं, लेकिन उसका छिलका फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संतरे के साथ-साथ उसका छिलका भी बड़े काम का होता है। इसके कई दिलचस्प लाभ हैं।

स्किन के लिए वरदान है

संतरे का छिलका स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है। आपकी स्किन ऑयली हो, उसमें कोई चमक न हो, चेहरे पर कई दाग धब्बे हो, हर स्थिति में संतरे का छिलका काम या जाता है। आपको बस संतरे के छिलकों को सुखकर उसका पाउडर बना लेना है। फिर इस पाउडर को शहद में मिलाकर एक पेस्ट बनाना है। आप इस पेस्ट को स्किन या चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे न सिर्फ आपको त्वचा ग्लो करेगी, बल्कि स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी खत्म हो जाएगी।

सुकून भरी नींद के लिए

एक अच्छी नींद अच्छे शरीर की निशानी होती है। लेकिन कुछ लोग सुकून भरी नींद नहीं ले पाते हैं। इसमें संतरे का छिलका आपकी मदद कर सकता है। आप संतरे के कुछ छिलके लें (Orange Peel) और उसे पानी में डालकर उबाल लें। अब इस पानी को छानकर और ठंडा कर के पी जाएं। इसे सोने से पहले पिएंगे तो रातभर अच्छी नींद आएगी।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

इस कोरोना काल में हर कोई अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहता है। ऐसे में आप संतरे के छिलके को गर्म पानी से धोकर खा सकते हैं। कुछ लोग तो इसे शक्कर और नींबू के साथ भी खाते हैं। दरअसल संतरे के छिलके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होते हैं। इसलिए इनका सेवन करने से इम्यूनिटी जल्दी बढ़ती है। बीमारियाँ कोसों दूर रहती हैं।

नेचुरल कंडीशनर

बालों को सिल्की बनाने के लिए लग महंगे व केमिकल युक्त कंडिशनर मार्केट से लाकर लगाते हैं। इसकी जगह आप संतरे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह छिलका क्लेंजिंग के गुण वाला होता है। इसके छिलके को सुखाकर पाउडर बना लें। फिर इसे शहद में मिक्स कर बालों पर लगाएं। आपके बाल सिल्की और शाइनी हो जाएंगे। इससे बालों को बहुत लाभ मिलेगा।

डैंड्रफ दूर करे

बालों में डैंड्रफ की समस्या बहुत से लोगों को होती है। इससे हमे काफी शर्मिंदगी झेलना पड़ती है। इससे छुटकारा पाने में संतरे के छिलके की मदद ले। इसे सुखाकर पाउडर बना ले। फिर नारियल के तेल में मिलाकर बालों में लगाएं। इसके बाद शैम्पू कर लें। हफ्ते में ऐसा दो बार करें। आपको डैंड्रफ से आजादी मिल जाएगी।

Disclaimer: यह सभी उपाय आजमाने के पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button