अध्यात्म

होलिका दहन के यह उपाय दुर्भाग्य करेंगे दूर, राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभाव हो जाएंगे ख़त्म

लोगों को रंगो के त्यौहार होली का बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है, हिंदू धर्म में होली का पर्व बहुत ही महत्व रखता है, फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली का त्यौहार मनाया जाता है, अगर हम हिंदू धर्म के मुताबिक देखे तो होली का पर्व 2 दिन मनाया जाता है, पहले दिन होलिका दहन होता है और दूसरे दिन रंगों वाली होली खेली जाती है, होलिका दहन वाले दिन लकड़ी के ढेर की पूजा होती है और उसकी परिक्रमा की जाती है, होली का पर्व रंग और खुशी का त्योहार माना जाता है, जो देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से 2020 में होली का पर्व कब मनाया जाएगा और होलिका दहन के दिन कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, अगर आप इन उपायों को करते हैं तो इससे आपकी बहुत सी परेशानियों का समाधान हो सकता है।

होली 2020 तिथि

साल 2020 में 9 मार्च यानी सोमवार के दिन होलिका दहन किया जाएगा और 10 मार्च 2020 यानी मंगलवार के दिन रंगों वाली होली खेली जाएगी।

होलिका दहन के उपाय

  • अगर किसी व्यक्ति के ऊपर राहु-केतु और शनि के दोषों का प्रभाव है तो इसकी शांति के लिए आप होलिका दहन के दर्शन अवश्य कीजिए, ऐसा बताया जाता है कि होलिका दहन के दर्शन से राहु-केतु और शनि के दोष शांत होते हैं।
  • अगर आप होलिका दहन की राख को चांदी की डिब्बी में रखते हैं तो इससे आपकी बहुत सी बाधाएं अपने आप दूर हो सकती हैं।
  • अगर आप नजर दोष और प्रेत बाधा से छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए होलिका की भस्म का टीका लगाएं।
  • अगर किसी व्यक्ति के कामकाज में किसी प्रकार की दिक्कत या बाधा उत्पन्न हो रही है तो ऐसी स्थिति में आप आटे का चौमुखा दीपक बना लीजिए और उसमें सरसों का तेल भरकर कुछ दाने काले तिल के डालकर एक बताशा, सिंदूर और एक तांबे का सिक्का डाल लें, अब आप होलिका की अग्नि से इस दीपक को जलाकर घर में पीड़ित व्यक्ति जिसको कार्यो में दिक्कत हो रही है उसके ऊपर से उतारकर किसी सुनसान चौराहे पर रख दीजिये, परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जब आप यह दीपक चौराहे पर रख कर वापस घर आ रहे हो तो आप पीछे मुड़कर ना देखें अन्यथा इसका प्रभाव खत्म हो जाएगा, आप हाथ-पैर धोकर अपने घर में प्रवेश कीजिए, इस उपाय को करने से शीघ्र ही कार्य में उत्पन्न होने वाली बाधाएं दूर हो जायेंगीं।
  • अगर आप अपने कार्य सफल करना चाहते हैं तो इसके लिए आप होलिका दहन में तीन गोमती चक्र हाथ में लेकर अपने कार्य को 21 बार मन ही मन बोलकर इन गोमती चक्र को अग्नि में डाल दीजिए, इसके पश्चात आप हाथ जोड़कर वहां से वापस आ जाइए, ऐसा करने से आपके कार्य सफल होंगे और आपकी मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी हो सकती है।

उपरोक्त होली 2020 की तिथि और होलिका दहन के उपाय के बारे में जानकारी दी गई है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपाय अगर होलीका दहन पर किए जाए तो इससे व्यक्ति के जीवन की बहुत सी बाधाएं दूर हो सकती है और उसको कई प्रकार के लाभ मिलेंगे, इसलिए आप अपने जीवन के कष्टों से मुक्ति पाने के लिए यह उपाय आजमा सकते हैं, इसका लाभ आपको अवश्य प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button