राशिफल

राशिफल 25 मार्च 2023: आज 4 राशियों की हर इच्छा पूरी करेंगे शनि महाराज, दूर होंगे जीवन के दुख

आज हम आपको शनिवार 25 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 25 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज पूरे दिन आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कम मेहनत में अधिक सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आज अपने रिश्ते के बारे में घरवालों को बताएंगे, घरवाले इस पर विचार भी करेंगे। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। आपके खर्चों में कमी आएगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। इस राशि के शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है, जिससे आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने के योग हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। ऑफिस में काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। जो छात्र किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। मार्केटिंग की नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा। नए प्रोजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। निजी जिंदगी की परेशानियों को लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। परिवारवालों के साथ मां दुर्गा की आरती करें। पारिवारिक तालमेल मजबूत होंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है। आप किसी भी अजनबी पर बिना सोचे समझे भरोसा मत कीजिए। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपने सहपाठियों से सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों के साथ अगर किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा, जिससे मन की शांति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके जीवन की हर परेशानी दूर होगी। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा प्राप्त होगा। आप अपने कुछ जरूरी कार्यों के तरीकों में बदलाव करेंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। तरक्की के मार्ग मिलेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप कोई काम शुरू करने का सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने कुछ घरेलू कामों में थोड़े व्यस्त रह सकते हैं। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आपके घर नन्हे मेहमान के आगमन के योग बन रहे हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। कोई रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े बुजुर्ग आपके व्यवहार से बेहद खुश रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको अपने अच्छे कामों से तारीफ मिलेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आसपास का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। आप अपने सभी कार्य को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ होने के योग हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। अचानक आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से ज्यादा फायदा होने के योग हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा परिणाम लेकर आया है। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। घरवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए काम पूरे कर लेंगे। जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने कामकाज में सफलता हासिल करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button