अन्य

घर में है अगर धन की कमी तो अपनाएं बस ये टोटका, ताउम्र बने रहेंगे मालामाल

जीवन में हर कोई धनवान बनना चाहता है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग धनवान बनना चाहते हैं। लाख मेहनत के बावजूद अगर आपको सफलता नहीं मिल रही है, तो आपको कुछ उपाय करने की जरूरत है। शास्त्रों में कई उपायों के बारे में बताए गये हैं, जिससे आप धनवान बन सकते हैं। जी हां, आप इन उपायों को अपना कर न सिर्फ खुद धनवान बना सकते हैं, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी आराम से खिला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस रिपोर्ट में क्या खास है?

कपूर का उपयोग हर घर में पूजा पाठ के लिए होता है, ठीक उसी तरह से कपूर का इस्तेमाल प्राचीन टोटकों के लिए भी किया जाता रहा है। आप सभी जानते हैं कि कपूर से पूजा करने के बाद भगवान जल्दी ही खुश होते हैं, तो क्यों न इसके टोटको को अपनाया जाए? अरे भई, जब आपके छोटे से काम से आपकी लाइफ संवर सकती है, तो भला पीछे हटने की क्या जरूरत है?

हम आपको कपूर के कुछ ऐसे टोटके बताने जा रहे हैं, जिनसे आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती है। बता दें कि कपूर जलाने से तन मन को शांति भी मिलती है। साथ ही कपूर आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन बहुत से कम लोग जानते हैं कि कपूर के प्रयोग से धन की समस्या भी खत्म हो सकती है या फिर आपके सभी बिगड़े काम बन सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है वो उपाय जो आपकी किस्मत बदल सकता है?

1.दुर्घटना से बचने के लिए

आजकल बहुत सी दुर्घटनाएं होती है, जिसमें न जाने कितने लोग शिकार होते हैं। ऐसे में अगर आप इससे बचना चाहते हैं, तो आप रात के समय में कपूर को जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें, इससे आप बच सकते हैं। साथ ही आपके घर परिवार पर आने वाली सभी मुसीबतें दूर होंगी।

2.किस्मत चमकाने के लिए

अगर आपकी किस्मत पर ताला लगा हुआ है, तो आपको अब निराश होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप सिर्फ शनिवार के दिन कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालें, इसके बाद इस पानी से रोज स्नान करें। ऐसा करने से आपकी किस्मत चमक उठेगी।

3.धन की समस्या दूर करने के लिए

अगर आप धन की समस्या से परेशान हैं, तो आपको बस छोटा सा उपाया रोजाना करना होगा, जिसके बाद ये समस्या खत्म हो जाएगी। आपको रात के समय में एक चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाना होगा, ऐसा करने से लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने लगेगी।

4.बिगड़ा काम बनाने के लिए

वास्तुदोष की वजह से हमारे सारे काम बिगड़ जाते हैं, ऐसे में अगर आपको अपने बिगड़े काम बनवाने है, तो आपके लिए हम खास उपाय लेकर आएं है, जिससे आपकी सारी समस्या दूर हो जाएगी। वास्तुदोष को खत्म करने के लिए घर में कपूर की दो गोली रखें, जब ये गल जाए तो आपको दो गोलियां और रख देनी चाहिए। ये प्रक्रिया निरंतर करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button