राशिफल

राहु-केतु की अशुभ छाया की वजह से कुछ राशियों के लोग होंगे परेशान, कामकाज में आएंगी रुकावटें

वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु और केतु को प्रभावशाली ग्रह माना गया है। अन्य ग्रहों की तरह राहु और केतु का अपना कोई भी वास्तविक आकार नहीं होता है। यह दोनों ही रहस्यमई ग्रह है। यदि इनकी स्थिति किसी व्यक्ति की कुंडली में खराब है तो इसके कारण जीवन में बहुत से कष्ट उत्पन्न होने लगते हैं। राहु-केतु के अशुभ फल से जीवन बहुत ही कठिन परिस्थितियों से गुजरने लगता है, परंतु हर बार राहु-केतु का फल अशुभ नहीं होता है। यदि कुंडली में इनकी शुभ स्थिति हो तो जीवन में सभी सुविधाएं मिलती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर राहु-केतु की अशुभ छाया रहने वाली है, जिसके कारण इन राशियों के लोग अपने जीवन में परेशान रहेंगे और कामकाज में रुकावटें उत्पन्न हो सकती है। आखिर राहु-केतु की वजह से किन राशियों को कष्ट मिलेंगे और किसका समय बेहतर रहेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं राहु-केतु की अशुभ छाया किन राशियों के लोगों को करेगी परेशान

वृषभ राशि वाले लोगों को धन संबंधित हानि होने की संभावना बन रही है। आप पैसों का लेनदेन करने से बचें अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है। मानसिक रूप से आप परेशान रहेंगे। लाभ में कमी आने की संभावना बन रही है। बुरी संगति से आपको दूर रहने की जरूरत है अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। इस राशि के लोग अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। आप बात-बात पर अधिक गुस्सा करेंगे। निर्णय लेने की क्षमता में कमी आ सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। मित्रों के साथ मनमुटाव होने की संभावना बन रही है। नकारात्मक विचारों की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी।

कर्क राशि वाले लोगों को राहु-केतु की वजह से कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों का अधिकारी वर्ग से मनमुटाव हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कामकाज में रुकावट उत्पन्न हो सकती है। सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। कुल मिलाकर आपको काफी समझदारी और संयम से काम लेने की जरूरत है। आप किसी भी मामले में जोश और जल्दीबाजी ना दिखाएं।

कन्या राशि वाले लोगों को कई चुनौतियों से गुजरना पड़ सकता है। करियर के प्रति आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने कामकाज के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ नोकझोंक होने की संभावना बन रही है। आप अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। बच्चों की तरफ से कष्ट मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि वाले लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। धन हानि होने के साथ-साथ मान सम्मान में भी कमी आ सकती है। आपके जरूरी कार्य विलम्भ हो सकते हैं। बिजनेस और जॉब में आपको कोई खास परिणाम नहीं मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। माता की सेहत में गिरावट होने की वजह से आप चिंतित हो सकते हैं। मानसिक तनाव अधिक रहेगा।

धनु राशि वाले लोगों को पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद का सामना करना पड़ेगा। जीवन साथी के साथ रिश्तो में खटास आने की संभावना बन रही है। आपको अपनी गलतियों को स्वीकार करने की आवश्यकता है। आपको भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य में कमजोरी आने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन कठिन रहेगा। आपकी योजनाएं असफल हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे।

मीन राशि वाले लोगों को राहु-केतु की वजह से कष्ट झेलना पड़ सकता है। आपके अंदर नई काल्पनिक योजना का दौर आरंभ होगा। आप कार्य क्षेत्र में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। आपको अपने जीवन में बहुत सी चुनौतियों और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिससे मानसिक तनाव अधिक रहेगा। धन का उपयोग सोच-समझकर कीजिए। घर का माहौल खराब हो सकता है। परिवार के सदस्यों के मतभेद बढ़ने की संभावना बन रही है।

आइए जानते हैं किन राशियों का अच्छा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों की इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी। आप जीवन की हर चुनौतियों का आसानी से सामना कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार खुशहाल रहेगा। कामकाज में साहस और हिम्मत मिलेगी। आपके ऊपर राहु-केतु का शुभ असर रहने वाला है, जिसकी वजह से भाग्य में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। छोटी यात्राओं से लाभ मिल सकता है। आय के साधनों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आप आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप अपना जीवन सुखद व्यतीत करेंगे। कामकाज में आपको अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आमदनी और लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार में सफलता हासिल होगी। विभिन्न क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके हाथ लगेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को राहु-केतु से शुभ संकेत मिल रहे हैं। आपको वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। अनुभवी लोगों के सहयोग से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। किसी यात्रा से आपको फायदा मिल सकता है। आपके जीवन की मुसीबतों का समाधान निकल सकता है। आप कुछ जरूरी कार्य की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पिता के सहयोग से आपके कामकाज पूरे होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपके अंदर कुछ नया करने का जुनून सवार हो सकता है।

मकर राशि वाले लोगों को सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आपके वेतन में वृद्धि होगी। आप ईमानदारी के साथ अपने सभी कार्य पूरे करेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर हो सकती है। यदि आपका कोई कोर्ट में केस-मुकदमा चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। बैंक संबंधित कार्यों में अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों को बुद्धि कौशल से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। राहु-केतु के शुभ प्रभाव से आपका भाग्य निर्माण होगा। संतान से आपको विशेष सहायता मिल सकती है। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवन की चुनौतियां कम होंगीं। नौकरी पेशा वाले लोगों को बड़ी उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। अचानक आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो लाभदायक रहने वाला है। जीवन साथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button