बॉलीवुड

टूटने की कगार पर पहुंची ‘महादेव’ फेम मोहित रैना की शादी? डिलीट की पत्नी संग शेयर की गई तस्वीरें

टीवी दुनिया का पॉपुलर शो ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव का किरदार निभा कर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता मोहित रैना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मोहित रैना की शादी उथल-पुथल चल रही है। इतना ही नहीं बल्कि यह भी कहा जा रहा है कि अभिनेता की शादी टूटने की कगार पर है। वहीं अभिनेता ने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर से डिलीट कर दी है। इसके अलावा मोहित ने पत्नी संग पहली होली की तस्वीरें भी डिलीट कर दी। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

डिलीट की शादी की तस्वीरें

mohit raina

बता दें, मोहित रैना ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आदिति शर्मा के साथ 1 जनवरी 2022 को सीक्रेट तरीके से शादी रचाई थी। शादी रचाने के बाद कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसे देखने के बाद फैंस सरप्राइज हो गए थे। बता दे अब मोहित रैना ने इंस्टाग्राम से पत्नी अदिति शर्मा के साथ अपनी तस्वीरें डिलीट कर दी है।

mohit raina

इसके अलावा मोहित ने अदिति के साथ खेली पहली होली की तस्वीरें भी डिलीट कर दी जिसके बाद फैंस चौंक गए और उनसे लगातार शादी से जुड़े सवाल कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें इससे पहले भी कपल की शादी टूटने की अफवाह उड़ चुकी है।

क्या बोले मोहित रैना?

mohit raina

इस मामले पर खुद मोहित रैना ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि, “यह निराधार है। मैं वास्तव में नहीं जानता कि यह कहां से शुरू हुआ। इसे सबसे पहले एक न्यूज वेबसाइट ने चलाया था, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। जहां तक मेरी और अदिति की बात है, हम खुशी-खुशी शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं। मैं इस बारे में और बात करना चाहता हूं, लेकिन अभी हम हिमाचल प्रदेश में अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं।”

mohit raina

बता दें मोहित और अदिति एक दूसरे को सोशल मीडिया फॉलो नहीं करते हैं जिसके बाद से ही इनके शादी टूटने की खबर वायरल हुई। इस पर मोहित ने कहा कि, “ऐसा इसलिए है क्योंकि वह (अदिति) इंडस्ट्री से नहीं हैं और उन्हें इस तरह का अटेंशन पसंद नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की सारी तस्वीरें मौजूद हैं।”

mohit raina

बता दें, अदिति शर्मा एक्टिंग की दुनिया से काफी दूर है। वह टेक्निकल बैकग्राउंड से है। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी जिसके बाद इन दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद इन्होंने सीक्रेट तरीके से अपनी शादी रचा ली। गौरतलब है कि मोहित रैना टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता है। उन्हें सबसे ज्यादा भगवान शिव के रोल के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। वह ‘भोकाल’, ‘मुंबई डायरी 26/11’ और ‘काफिर’ जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button