बॉलीवुड

बर्थडे पर गुरमीत चौधरी ने किए बप्पा के दर्शन ,संस्कारों का मुरीद हुआ इंटरनेट -Video

गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) टीवी की दुनिया के जाने माने एक्टर हैं। वह और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी (debina bonnerjee) सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहते हैं। ऑनस्क्रीन राम सीता रह चुकी ये जोड़ी दर्शकों की फेवरेट भी है। इसलिए फैंस इनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं। हाल ही में 22 फरवरी को गुरमीत ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा काम किया जिसने सभी फैंस का दिल जीत लिया।

बर्थडे पर गुरमीत ने किए बप्पा के दर्शन

दरअसल अपने जन्मदिन पर गुरमीत मुंबई के फेमस मंदिर सिद्धिविनायक गणपती बप्पा के दर्शन करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लेकर अपने जन्मदिन की शुरुआत की। उनके साथ पत्नी देबिना बनर्जी और दोनों बेटियां लियाना और दिविशा भी नजर आई। सभी पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा परिवार बप्पा की भक्ति में लीन दिखाई दिया।

इस मंदिर दर्शन की तस्वीरें और वीडियो गुरमीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “मेरा जन्मदिन बप्पा के आशीर्वाद के साथ शुरू हुआ। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आप जैसे फैंस को पाकर मैं धन्य हूं।” गुरमीत की इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं। कमेंट में उन्हें बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।

फैंस ने की एक्टर के संस्कारों की तारीफ

एक यूजर ने लिखा “ये होते हैं असली संस्कार। आप ने अपना बर्थडे बप्पा के आशीर्वाद के साथ शुरू किया। आप मेरे आइडल हैं।” दूसरे यूजर ने कहा “देश को आप जैसे कलाकारों की जरूरत हैं। आप देश के युवाओं को सही संदेश दे रहे हैं। आपसे सीखकर वे भी भारतीय संस्कृति को फॉलो करेंगे।” एक अन्य यूजर कहता है “मुझे आपका परिवार बहुत अच्छा लगता है। एक आदर्श फैमिली है आपकी।”

बताते चलें कि गुरमीत चौधरी ने बर्थडे वाली रात अपने जन्मदिन की पार्टी भी रखी थी। इसमें मनोरंजन की दुनिया के कई सितारें शामिल हुए थे। इसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता उर्फ ​​बबीता जी भी शामिल थी। सभी ने इस बर्थडे पार्टी में खूब इन्जॉय किया। कोई गुरमीत के लिए गिफ्ट लाया तो किसी ने उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)


काम की बात करें तो गुरमीत को हम जल्द ही नए टीवी शो ‘महाराणा प्रताप’ में देख सकेंगे। फैंस उनके इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं गुरमीत जल्द टीवी के अलावा बड़े पर्दे पर भी नजर आएंगे। उन्हें हम ‘पूनम विवाह’ और ‘खामोशियां’ जैसी फिल्मों में देख सकेंगे। वैसे आपको गुरमीत का जन्मदिन मनाने का यह अंदाज कैसा लगा?

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button