राशिफल

राशिफल 19 अक्टूबर: गणेशजी की कृपा से 6 राशियों की इच्छा होगी पूरी, पैसों को लेकर चिंता होगी दूर

आज हम आपको बुधवार 19 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 19 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा आप अपना ही नुकसान करवा सकते हैं। घर के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, क्योंकि हानि होने की आशंका बनी हुई है। माता जी की सेहत को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लाया है। कठिन मेहनत से आप अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। घर परिवार की खुशियों में इजाफा होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। इसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप खूब धन कमाने मैं सफल रहेंगे। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। अनुभवी लोगों की पूरी मदद मिलेगी। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यस्थल पर पेंडिंग कामकाज पूरे कर लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थी, उनका अंत होगा। आप अपने जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। करियर से जुड़ी हुई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप सामाजिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान देंगे और जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास कर सकते हैं। शासन व सत्ता से लाभ मिलेगा। पिताजी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने कामकाज को लेकर काफी संतुष्ट रहेंगे। बिजनेस में कोई नया निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आप को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेश जाकर नौकरी करने के इच्छुक लोगों को आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज विद्यार्थियों का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर होंगी, नतीजे पक्ष में रहेंगे। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नज़र आ रहे हैं, जिसके बल पर आप सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपका काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने से मन बहुत खुश होगा। नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। शेयर मार्केट से फायदा होने के योग बने हुए हैं। पैसों की तंगी से छुटकारा प्राप्त होगा। ऑफिस में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में मनचाही सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस और नौकरी पेशा के लिए दिन सामान्य नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ेगी। सेहत ठीक रहेगी। कानूनी मामलों से दूर रहना होगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। किसी जरूरी काम में आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन उत्तम रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। किसी कार्य के प्रति चिंता रह सकती है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहना जरूरी है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला सोच विचार करने के बाद ही लें। परिवार में बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश में आप सफल रहेंगे। नवविवाहित लोगों का समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है। अचानक दूर संचार माध्यम से हर्षवर्द्धक समाचार सुनने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button