बॉलीवुड

न महंगी ज्वैलरी, न महंगे ड्रेस, फिर भी अपनी शादी में बहुओं से भी खूबसूरत लगी थीं नीता अंबानी

देश के सबसे मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई काफी शाही अंदाज से की गई। इस सगाई में बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीति और व्यवसाय से जुड़े कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। बता दे इससे पहले मुकेश अंबानी ने अपने बड़े बेटे अकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी भी काफी भव्य रुप से की थी। इस दौरान मुकेश अंबानी ने पानी की तरह पैसा बहाया था।

radhika merchant

अब वह छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में भी कुछ ऐसा ही करने वाले हैं। लेकिन इसी बीच हम आपको बताने जा रहे मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें जिन्हें देखने के बाद आप यकीनन यही कहेंगे कि नीता अंबानी अपने दोनों बहुओं से भी ज्यादा खूबसूरत है।तो आइए देखते हैं नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी की तस्वीरें…

800 रुपए की नौकरी करती थीं नीता अंबानी

बता दें, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की अरेंज मैरिज है। नीता अंबानी को मुकेश अंबानी के पिता और मशहूर बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी ने पसंद किया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि नीता अंबानी मुकेश अंबानी से शादी करने से पहले टीचर हुआ करती थी और जिनके लिए उन्हें 800 रुपए मिला करते थे।

neeta ambani

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो धीरूभाई अंबानी एक समारोह में शामिल हुए थे जहां पर नीता अंबानी से उनकी मुलाकात हुई थी और उन्होंने नीता अंबानी को देखते ही अपनी बहू के रूप में पसंद कर लिया था। इसके बाद मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की मुलाकात कराई गई।

neeta ambani

शादी के बाद मां नहीं बन पाई थी नीता

इसके बाद साल 1985 में दोनों की शादी हुई। नीता अंबानी अपनी शादी में बेहद ही सादगी भरे अंदाज में नजर आई थी। छोटा सा मांग टीका और खूबसूरत से नथनी पहने हुए नीता की खूबसूरती देखने लायक थी। न महंगे ज्वेलरी न महंगी ड्रेस, इसके बावजूद नीता अंबानी अपनी शादी में चांद सी दुल्हन लगी थी।

neeta ambani

बता दें, शादी के नीता अंबानी कई सालों तक मां नहीं बन पाई थी। हालांकि इसके बाद वह सरोगेसी की मदद से जुड़वा बच्चों की मां बनी जिनका नाम आकाश और ईशा अंबानी है। इसके बाद उनके घर बेटे अनंत अंबानी का जन्म हुआ जो इन दिनों राधिका मर्चेंट से सगाई करने के बाद चर्चा में आए।

neeta ambani

ख़ूबसूरती में बहुओं को टक्कर देती हैं नीता

गौरतलब है कि नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता बहुत ही खूबसूरत है। इसके अलावा वह स्टाइलिश अंदाज़ के लिए भी जानी जाती है। वहीं नीता की छोटी बहू राधिका मर्चेंट की खूबसूरती के सामने तो हर कोई फीका है। राधिका अंबानी परिवार की गॉर्जियस और ब्यूटीफुल बहू है, जो सभी की लाड़ली है।

neeta ambani

हालांकि आप नीता अंबानी की शादी की तस्वीरें देखें तो वह दोनों बहू पर भारी पड़ती नजर आ रही है। साल 1985 में उनका लुक देखने लायक था। दिलचस्प बात ये है कि, वह अब भी स्टाइलिश के मामले में अपनी दोनों बहनों को टक्कर देती है।

neeta ambani

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button