दिलचस्प

खूबसूरत Video: बच्चे को श्रीकृष्ण की तरह टोकरी में लेटाकर घर लाया पिता, नजारा देख भावुक हुए लोग

देशभर में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। कुछ जगहों पर तो इतना पानी गिर रहा है कि बाढ़ आ गई है। असम भी इस समय भीषण बाढ़ का शिकार बना हुआ है। यहाँ लगभग 32 जिले बाढ़ की वजह से परेशानियां झेल रहे हैं। कई लोगों को तो अपना घर छोड़कर जाना पड़ रहा है। अभी तक करीब 45 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं 70 लोगों की मौत हो चुकी है।

बच्चे को बाढ़ में श्रीकृष्ण की तरह ले गए पिता

असम में बाढ़ से बहुत बुरे हालात पैदा हो गए हैं। वहाँ से सामने आ रहे विडियोज और फोटोज देख लोग हैरान है। इस बीच एक ऐसा प्यारा वीडियो भी सामने आया है जिसे देख लोगों को भगवान श्रीकृष्ण की याद आ गई। इस वीडियो में एक पिता अपने नवजात बच्चे को टोकरी में बैठाकर बाढ़ से बचाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

यदि आपको याद हो तो भगवान श्रीकृष्ण को वासुदेव ने भी यमुना नदी इसी तरह पार करवाई थी। उन्होंने नवजात श्रीकृष्ण को एक टोकरी में लेटा दिया था। फिर वह इस टोकरी को लेकर यमुना नदी पार करते हुए गए थे। बस असम से सामने आया यह वीडियो भी वहीं किस्सा पुनर्जीवित करता नजर आ रहा है।

नजारा देख लोग हुए खुश

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पिता अपने बच्चों को सुरक्षित लाने के लिए टोकरी का सहारा ले रहा है। लगातार हो रही बारिश से पानी सड़क पर कमर तक भर गया है। इसलिए पिता ने अपने बेटे को सुरक्षित रखने के लिए टोकरी में लेटा दिया है। वो अपने बच्चे को किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश कर रहा है।

यह वीडियो असम के सिलचर का बताया जा रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @SashankGuw नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे। इस पर दिलचस्प कमेंट भी कर रहे। किसी ने कहा बहुत ही सुंदर नजारा। तो कोई बोला ये तो भगवान श्रीकृष्ण ने पुनर्जन्म ले लिया। इसके अलावा कुछ लोगों ने असम की सरकार को बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए भी कहा।

यहाँ देखें श्रीकृष्ण की तरह जाते बच्चे का वीडियो

बताते चले कि सिलचर में अभी भी कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। हालांकि प्रशासन सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button