राशिफल

मां संतोषी इन 3 राशियों के जीवन में भर देंगी खुशियां, होगा आर्थिक मुनाफा, घर की समस्या होगी दूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर मां संतोषी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन की सारी परेशानियां दूर होंगीं। इस राशि वाले लोगों को आर्थिक मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं मां संतोषी की कृपा से किन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। रोजगार के क्षेत्र में उत्तम लाभ मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में पिताजी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। कठिन से कठिन परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। संतान की तरफ से चिंता कम होगी।

धनु राशि वाले लोगों के ऊपर माँ संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। खर्चों में कमी आएगी। प्रेम जीवन में कुछ नयापन आ सकता है। संतान के भविष्य के लिए कुछ निवेश कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश संबंधित कामों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मध्यम फल की प्राप्ति होगी। सुख-सुविधाओं की चीजों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको पैसा खर्च करते समय अपनी जेब का ख्याल रखना जरूरी है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन होने के योग हैं, जिसके कारण कामकाज प्रभावित होगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शरीर में थकान महसूस हो सकती है। कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर आपकी टेंशन अधिक रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को समाज सेवा करने का मौका मिल सकता है। घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है, जिसमे घर में मेहमानों का आगमन भी होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में कोई भी बदलाव मत कीजिए। भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों को कामकाज के सिलसिले में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिलेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा, साथ ही पुरानी यादें ताजा होंगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित नजर आएंगे।

कन्या राशि वाले लोगों को अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा लेकिन जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं उनको घाटा हो सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। भविष्य के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। मुश्किल परिस्थितियों में आपको धैर्य रखना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती है।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने व्यापार में काफी संभलकर रख रहना होगा क्योंकि भारी नुकसान होने के संकेत मिल रहे हैं। आप अपने भविष्य को देखते हुए कोई नई योजना पर कार्य करेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा चोट लग सकती है।

मकर राशि वाले लोग अपने भविष्य को मजबूत बनाने के लिए कुछ नई-नई योजना बना सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में आप थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि वाले लोगों के कुछ जरूरी काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट आने की संभावना है इसलिए आपको ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन में सावधान रहें क्योंकि परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अपने कामकाज में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button