दिलचस्प

सिर से पांव तक नशे में था दूल्हा, स्टेज पर साली संग की ऐसी हरकत, फिर थप्पड़ पर थप्पड़.. -Video

कहते हैं ‘साली आधी घर वाली होती है।’ लेकिन आज हम आपको एक ऐसे दूल्हे से मिलाने जा रहे हैं जो साली को पूरी घरवाली बनाना चाहता था। हद तो तब हो गई जब उसने शादी वाले दिन स्टेज पर ही दुल्हन की बहन के साथ बचकानी हरकत कर दी। इसके बाद गुस्से से तिलमिलाई साली ने अपने जिजू के ऊपर थप्पड़ों की बरसात कर दी। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है।

देशभर में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। हर जगह ढोल नगाड़ों और शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक अनोखी जयमाला वायरल हो रही है। इस जयमाला में दूल्हा अपनी साली के साथ ऐसी हरकत कर देता है कि स्टेज पर ही उसकी सबके सामने तगड़ी वाली पिटाई हो जाती है।

दूल्हे ने नशे में साली को पहना दी वरमाला

इस वायरल वीडियो की शुरुआत स्टेज से होती है। दूल्हा, दुल्हन और साली स्टेज पर जयमाला के लिए खड़े हैं। हालांकि दूल्हा इस दौरान फुल नशे में दिखाई देता है। उसने इतनी अधिक शराब पी रखी है कि उसे संभालने के लिए उसके दोस्त को पीछे से पकड़ना पड़ रहा है। वह उसे नहीं पकड़े तो दूल्हा धड़ाम से नशे में जमीन पर गिर जाए।

अब जयमाला का कार्यक्रम शुरू होता है। पहले दुल्हन अपने दूल्हे राजा को वरमाला पहनाती है। लेकिन ऐसा करने के लिए उसे काफी संघर्ष करना पड़ता है। दूल्हा नशे में इधर उधर डोलता रहता है। वह बड़ी मुश्किल से उसे वरमाला पहना पाती है। फिर दूल्हे की बारी आती है। उसका दोस्त उसे दुल्हन को वरमाला पहनाने को कहता है। लेकिन उसे कुछ होश ही नहीं रहता है। फिर भी वह तुक्के में वरमाला पहनाने की कोशिश करता है।

साली ने की जिजू की जमकर पिटाई

इसके बाद दूल्हा जो करता है वह देख हर कोई हैरान रह जाता है। दूल्हा दुल्हन की बजाय अपनी साली के गले में वरमाला डाल देता है। दूल्हे की ये हरकत देख साली का दिमाग खराब हो जाता है। वह दूल्हे को थप्पड़ ही थप्पड़ मारने लगती है। साथ ही शादी में दारू पीकर आने के लिए कोसती है।

साली दूल्हे को मार-मारकर अपने गले से वरमाला भी निकलवाती है। दूल्हे का दोस्त उसे बताता भी है कि तुमने गलत लड़की को वरमाला पहना दी। लेकिन दूल्हे महाराज को कुछ समझ नहीं पड़ती है। उनका नशा थप्पड़ पड़ने के बाद भी नहीं उतरता है।

इस पूरी घटना का वीडियो ट्विटर पर बड़ा वायरल हो रहा है। लॉग वीडियो देख मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने कहा ‘साली आधी घर वाली होती है। इसने पूरी बना लिया।’ फिर दूसरे ने बोला ‘दूल्हे को दोनो हाथ में लड्डू चाहिए।’ वहीं एक शख्स ने कहा कि ये असली शादी का वीडियो नहीं लग रहा है। इसे मनोरंजन के लिए बनाया गया होगा।’

यहां देखें मजेदार वीडियो

वहीं कुछ लोगों का कहना है की  अयह बिहार से उत्तर 10 किलोमीटर अन्दर नेपाल के राजविराज का विडियो है और यह रामलाल काॅमेडी ग्रुप द्वारा बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button