मनोरंजन

शादी में दुल्हन ने की शानदार एंट्री, कमर मटकाकर बोली– पालकी में होकर सवार चली रे.. Video

शादी का सीजन इन दिनों जोरों शोरों से चल रहा है। हर जगह शादी से जुड़ी चीजें दिखाई और सुनाई दे रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर भी शादी के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें शादी में हुए डांस सबसे अधिक चर्चा में रहते हैं। कोई भी शादी डांस के बिना अधूरी रहती है। फिर आजकल दुल्हन खुद भी अपनी शादी में डांस करना पसंद करती हैं। कुछ तो शादी में डांस करते हुए शानदार एंट्री करती हैं।

दुल्हन ने शादी में की शानदार एंट्री

आज हम आपको एक ऐसी ही दुल्हन का वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसने अपने शादी में बड़ी धांसू एंट्री की। यह दुल्हन अपनी शादी में “पालकी में होकर सवार चली रे” गाने पर नाचते हुए मंडप तक पहुंची। इस दौरान उसने बड़ा ही प्यारा डांस किया। दुल्हन ने जब सबके सामने डांस किया तो हर किसी की निगाहें उस पर टिकी रही। दुल्हन एक तरह से पूरी शादी का सबसे बड़ा आकर्षण रही।

दुल्हन का यह डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसे अभी तक दो करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। हर किसी को दुल्हन का यह अंदाज बड़ा पसंद आ रहा है। लोग दुल्हन के डांस और अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हर किसी को दुल्हन को ड्रेस से लेकर उसका डांस स्टेप्स और चेहरे का हाव भाव सब कुछ बड़ा अच्छा लगा। दुल्हन के इस वीडियो पर लोगों के शानदार कमेंट्स भी आने लगे।

लोगों को पसंद आया दुल्हन का अंदाज

एक यूजर ने बोला “दुल्हन ने बड़ा ही शानदार डांस किया।” दूसरे ने कहा “दुल्हन ने तो समा बांध दिया।” तीसरा बोला ” दुल्हन बहुत लकी है जो उसके घरवाले उसे शादी में ऐसा डांस करने से रहे हैं। मेरे घर वालों ने तो मना कर दिया था।” फिर एक कमेंट आता है “आपकी शादी की एंट्री मुझे लाजवाब लगी। मैं भी अपनी शादी में। ऐसा कुछ ट्राय करूंगी।” बस ऐसे ही और भी कमेंट आने लगे।

यहां देखें दुल्हन का शानदार वीडियो

वैसे आपको दुल्हन का यह डांस कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं। यदि वीडियो पसंद आया तो इसे दूसरों में साथ शेयर जरूर करें। वहीं आप ने अपनी शादी में किस गाने पर और कैसा डांस किया हमे अपना अनुभव कमेंट में जरूर साझा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button