राशिफल

राशिफल 7 जून: आज इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए संकट मोचन हनुमान, हो सकता है बड़ी मात्रा में धनलाभ

आज आप मंगलवार 7 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 7 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन जीवन में खुशियों की बहार लेकर आया है। प्रेम जीवन में अपार सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। कामकाज में लगातार कामयाबी हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। माता-पिता की तबियत बढ़िया रहेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा रहेगा। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बने हुए हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। इस राशि के जो लोग वकील हैं, उन्हें किसी पुराने केस पर जीत हासिल हो सकती है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। इसलिए आपको इन चीजों में निवेश करने से बचना होगा। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके अधूरे काम तेजी से पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। जो लोग कंप्यूटर के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें कार्य क्षेत्र को बढ़ाने में रुकावट महसूस हो सकती है। अचानक अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आर्थिक दृष्टि से आपका दिन काफी मजबूत नजर आ रहा है। पैसा कमाने के नए-नए मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार में बरकत होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपको अपने जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जो आपके लिए अति उत्तम साबित होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलेगा। व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही मोर्चों पर आज आपके लिए शानदार दिन गुजरने वाला है। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बनेगा। बच्चों की तरफ से सारी चिंताएं दूर होंगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कठिन नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपने समय का सदुपयोग करें। कामकाज की जरूरी योजनाओं पर फोकस करने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आज आप कुछ घरेलू चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं, इसमें खर्चा भी अधिक हो सकता है। कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण शारीरिक स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है, इसलिए आप काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलने के प्रबल योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। दैनिक व्यापारियों की कमाई में बढ़ोतरी होगी। जो भी कार्य आज करेंगे, उसमें आपको उम्मीद से अधिक फल की प्राप्ति होगी। आप अपनी चतुराई से अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, उससे मिलकर आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके चलते आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपनी कोशिशों से सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। काम के सिलसिले में आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। व्यापार करने वाले लोगों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आईटी इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों को आज अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी आपके कामों से संतुष्ट रहेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बनता बनता अधूरा रह सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देना होगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आप अजनबी लोगों की बातों में आने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button