राशिफल

141 दिनों तक शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन 3 राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन, होंगे मालामाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज से शनिदेव 141 दिनों तक वक्री अवस्था में रहने वाले हैं। इसके बाद शनि देवता 11 अक्टूबर 2021 को मार्गी होकर गोचर करेंगे। आपको बता दें कि शनि की उल्टी चाल 23 मई की दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगी और यह 4 महीने बाद फिर से मार्गी होने वाले हैं। शनि का परिवर्तन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

आइए जानते हैं किन राशि वालों को मिलेगा शुभ फल

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर शनि की वक्री चाल का प्रभाव अच्छा रहने वाला है। आपको बता दें कि तुला राशि शनि देव की प्रिय राशि में से एक मानी जाती है और यह शनि ग्रह की उच्च राशि भी कही जाती है। शनिदेव की कृपा से इस राशि वालों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। हर क्षेत्र में किस्मत के सहारे अच्छा फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

मकर राशि वाले लोगों को शनि की वक्री चाल की वजह से अच्छा फायदा मिलेगा। आप इस समय के दौरान बहुत ही भाग्यशाली साबित होंगे। अगर आप कोई भी नया कार्य शुरू कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। शनि देव की विशेष कृपा से जीवन के हर क्षेत्र में सुख की प्राप्ति होने की संभावना नजर आ रही है।

कुंभ राशि वालों के ऊपर शनि महाराज की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। शनि के वक्री चाल की वजह से आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। अगर आपने कहीं पर पैसा निवेश किया है तो उसका अच्छा रिटर्न मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विदेश में काम कर रहे लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को हानि होने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। कुसंगति से बच कर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन बेहद परेशान रहेगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं। अगर यात्रा जरूरी है तो गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

वृषभ राशि वाले लोगों को किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। का.र्यालय में कुछ जरूरी कामों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप कोई भी बदलाव करने से बचें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। अगर आप किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि भविष्य में परेशानी का सामना ना करना पड़े। घर के वरिष्ठ सदस्य और छोटे भाइयों से मतभेद उत्पन्न ना होने दें।

मिथुन राशि वाले लोगों को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत खराब रहेगी, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से काफी संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी भी मामले को आप बैठकर शांति पूर्वक हल करने का प्रयत्न करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवधि के दौरान आपको पैतृक संपत्ति बेचने से बचना होगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में विलंब हो सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ निराशा उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए आप समझदारी से काम लीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस अवधि के मध्य में साझेदारी में कोई भी व्यापार शुरू करने से बचना होगा। सरकारी विभागों में काम कर रहे लोगों को अपने कार्य समय पर पूरे करने होंगे।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। आप कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। अपनी जरूरी योजनाओं पर फोकस करने की आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद मत कीजिए। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सोच-विचार करने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना ठीक नहीं कहा जा सकता। इस समय अवधि के दौरान आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। कठिन मेहनत करने के बाद आपको सफलता हासिल होगी। प्रेम संबंधित मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान से संबंधित चिंता आपको काफी परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों के साथ मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। कार्य-व्यापार में उन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति होने के योग हैं। अगर आप कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाह रहे हैं तो यह समय अच्छा नजर आ रहा है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलेगी। आप किसी को भी पैसा उधार देने से बचें अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी।

धनु राशि वाले लोगों पर सामान्य प्रभाव रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े हुए मामलों का हल निकल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

मीन राशि वाले लोगों को शनिदेव के प्रभाव से मिलाजुला फल मिलेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। व्यापार में उन्नति प्राप्त होगी। आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों की पूरी सहायता मिलेगी। संतान से संबंधित चिंता में कमी आ सकती है। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button