बॉलीवुड

ऐश्वर्या ने सुनाई हनीमून की कहानी, पहली रात ही अभिषेक ने कर दी ऐसी हरकत, भड़क उठी थी एक्ट्रेस

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं। दोनों की जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। कपल ने साल 2007 में शादी की थी। तब से दोनों की शादीशुदा लाइफ बहुत शानदार चल रही है। ऐश्वर्या उम्र में अभिषेक से दो साल बड़ी भी है। लेकिन फिर भी इनके रिलेशन पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी के बाद पहली रात अभिषेक ने एक ऐसा कांड कर दिया था जिसे देखकर ऐश्वर्या भड़क गई थी।

जब ऐश्वर्या बनी बच्चन परिवार की बहू

ऐश्वर्या राय 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। उनकी सुंदरता आज भी देखते ही बनती है। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कई फिल्में दी हैं। इस दौरान उनकी लाइफ में कई अभिनेता लवर बनकर भी आए। इसमें सलमान खान का नाम टॉप पर आता है। सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप जगजाहिर है। दोनों की शादी होते-होते रह गई। इसकी वजह सलमान का ऐश्वर्या पर शक करना और गुस्से में गाली गलोज और मारपीट करना था।

सलमान की हरकतों से तंग आकर ऐश्वर्या ने उनसे ब्रेकअप कर लिया। फिर अभिनेता विवेक ओबरॉय उनकी लाइफ में आए। लेकिन उनके साथ भी ऐश्वर्या का लव अफेयर ज्यादा नहीं चला। आखिर 2006 में धूम 2 फिल्म के दौरान ऐश्वर्या को अभिषेक में सच्चा जीवनसाथी दिखा। फिर दोनों गुरु फिल्म में भी साथ नजर आए। बस यहीं अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज कर दिया। फिर ऐश चट मंगनी और पट ब्याह कर बच्चन परिवार की बहू बन गई।

सुहागरात पर पति ने कर दिया कांड

ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी बच्चन परिवार के बंगले में ही हुई। इसमें करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया गया। शादी के बाद कपल ने सुहागरात मनाई। लेकिन इस पहली रात अभिषेक ने एक ऐसा काम कर दिया जिसे देख ऐश्वर्या गुस्से से लाल पड़ गई। ऐश ने एक इंटरव्यू में अभिषेक की इस हरकत का खुलासा भी किया था। उन्होंने इस दौरान बताया था कि अभिषेक कितने शैतान हैं।

ऐश्वर्या ने कहा था जब हम लोग हनीमून पर गए थे तो अभिषेक ने बेड के नीचे के सभी पेंच हटा दिए थे। इससे वह अस्थिर हो गया था। पति की इस हरकत से ऐश को बहुत गुस्सा आया था। उन्होंने कुछ देर अभिषेक से बात तक नहीं की थी। लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। ऐश ने बताया कि प्यार में ऐसी छोटी मोटी टकरार होती रहती है। वैसे बताते चलें कि अभिषेक का सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है। वह इस तरह की शरारतें करते रहते हैं।

aishwarya

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button