अन्यबॉलीवुड

पहली बार Sara Ali Khan से अफेयर पर बोले Kartik Aaryan, इंटरव्यू में गलती से मुंह से निकल गया सच

बॉलीवुड में अगर कोई कलाकार सफल होने लगे तो उसके अफेयर की खबरें भी आने लगती हैं। उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है। मसलन वो किसके साथ जाता है, कहां रहता है, उससे मिलने कौन आता है। कुछ इन्हीं नजरों से इन दिनों बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी जूझ रहे हैं।

वो जैसे-जैसे सफल होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे उनपर पैपराजी की नजर भी गड़ती जा रही है। इसी वजह से इन दिनों उनकी एक हीरोइन के साथ अफेयर की खबरें आम हो गई हैं। इन एक्ट्रेस का नाम सारा अली खान है। हालांकि पहली बार कार्तिक ने सारा के साथ अपने अफेयर पर कोई प्रतिक्रिया दी है। उनके मुंह से एक सच भी निकल गया है।

सारा-कार्तिक के बीच बढ़ी कड़वाहट, आर्यन ने कहा- 'उसकी शक्ल....'

भूल-भुलैया 2 में नजर आए हैं कार्तिक

कार्तिक आर्यन इन दिनों काफी बिजी रहे। इसकी वजह उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 है जो 20 मई को रिलीज हुई। फिल्म के प्रमोशन के लिए कार्तिक आर्यन काफी बिजी चल रहे थे। वो कभी टीवी शो में जाते नजर आ रहे थे, तो कभी किसी इवेंट में हिस्सा लेते हुए दिखाई दे रहे थे। उनकी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

इस फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आ रही हैं। उन्होंने भी फिल्म में लीड रोल किया है। इसके अलावा अभिनेत्री तब्बू भी मूवी में चार चांद लगा रही हैं। इस फिल्म से कार्तिक आर्यन को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि पिछली कुछ फिल्में चल न पाने की वजह से उनका करियर उतार पर चल रहा है।

सारा अली खान से अफेयर की खबरें

कार्तिक आर्यन के अफेयर की खबरें भी इन दिनों उड़ने लगी हैं। उनके साथ सारा अली खान का नाम जोड़ा जा रहा है जो खुद एक सफल अभिनेत्री हैं। दरअसल जब सारा फिल्मों में नहीं आई थीं तभी उन्होंने खुलासा किया था कि कार्तिक आर्यन पर उनका क्रश है। इसके बाद से ही दोनों का नाम अक्सर जोड़ा जाता है।

दोनों एक्टर्स एक साथ काम भी कर चुके हैं। फिल्म ‘लव आजकल 2’ में दोनों ने अभिनय किया था। फिल्म तो ज्यादा नहीं चल पाई थी लेकिन दोनों की कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब भाई थी। साल 2020 में आई इस फिल्म के बाद दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया था। ये बात किसी की समझ में नहीं आई थी।

जानें कार्तिक आर्यन के मुंह से क्या सच निकला

वैसे तो कुछ लोग दोनों के अफेयर को प्रमोशनल स्टंट ही करार देते हैं। फिर भी एक्टर ने पहली बार सारा के साथ अफेयर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनसे एक इंटरव्यू में पूछा गया कि सारा अली खान के साथ अफेयर की बातें कहीं फिल्म के प्रमोशन के लिए कोई हथकंडा तो नहीं है। इस पर एक्टर ने सटीक जवाब दिया।

उनके मुंह से सच निकल गया। कार्तिक बोले कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। हम भी इंसान हैं। एक्टर ने कहा कि हर चीज प्रमोशन नहीं होती है। वो सब भी कोई प्रमोशन नहीं था। फिर एक्टर ने कहा कि मैं आपको कैसे समझाऊं, बस मैं इस टॉपिक पर और ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button