अध्यात्म

गुरुवार के यह चमत्कारिक उपाय, हर समस्या से दिलाएंगे छुटकारा, घर में पैसों की कमी होगी दूर

व्यक्ति अपने जीवन के बहुत से दुखों को लेकर अक्सर काफी हताश रहता है, व्यक्ति यही चाहता है कि वह अपनी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कर सके, जिसके लिए वह तरह तरह के उपाय अपनाता है, परंतु कई बार देखा गया है कि व्यक्ति की लाख कोशिश करने के बावजूद भी उसके जीवन की परेशानियां कम होने का नाम नहीं लेती है, परंतु आप ज्योतिषशास्त्र में बताए गए कुछ चमत्कारिक उपायों को अपना सकते हैं, कोई भी उपाय करने के लिए उसका समय निश्चित होता है, अगर ठीक समय और शुभ दिन पर यह उपाय किए जाए तो इसका प्रभाव तुरंत देखने को मिलता है।

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं गुरुवार का दिन बृहस्पति देव का माना गया है और इस दिन भगवान विष्णु जी की भी पूजा अर्चना की जाती है, बृहस्पति देव को धन समृद्धि, पुत्र प्राप्ति और शिक्षा का दाता माना जाता है, अगर आप गुरुवार के दिन कुछ चमत्कारिक उपाय करते हैं तो इससे आपके जीवन की समस्याएं दूर होंगी और आप धन-धान्य से परिपूर्ण रहेंगे, इन उपायों को करने से व्यक्ति के बहुत से कष्ट दूर होंगे, ज्योतिष शास्त्र में यह उपाय बहुत ही कारगर माने गए हैं।

आइए जानते हैं गुरुवार के दिन कौन से करें चमत्कारिक उपाय

  • हल्दी का प्रयोग पूजा पाठ और शुभ कार्य में किया जाता है, जैसा कि आप लोग जानते हैं अगर कोई भी पूजा पाठ का आयोजन किया जाता है कि तो उसके अंदर हल्दी का इस्तेमाल अवश्य होता है, हल्दी बहुत ही शुभ मानी गई है, अगर आप गुरुवार के दिन नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करते हैं तो इससे आपका दुर्भाग्य दूर होता है।
  • गुरुवार के दिन केसर का तिलक माथे पर लगाना चाहिए।
  • आप गुरुवार के दिन स्नान करने के पश्चात भगवान विष्णु जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ कीजिए, इससे भगवान विष्णु जी की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।

  • अगर आप गुरुवार के दिन केले की पूजा करते हैं और केले के पेड़ पर जल अर्पित करते हैं तो यह शुभ माना जाता है।
  • गुरुवार के दिन गुरु से जुड़ी हुई पीली चीजें जैसे हल्दी, चना, पीले फल, सोना का दान करना चाहिए।
  • अगर आप गुरुवार के दिन शिवजी को बेसन के लड्डू भोग लगाते हैं तो इससे आपके जीवन की कई परेशानियां दूर होती हैं, आप यह उपाय प्रत्येक गुरुवार के दिन कर सकते हैं।
  • ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है कि गुरुवार के दिन धन का लेन देन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से धन हानि होती है।
  • अगर किसी व्यक्ति के व्यापार में लगातार हानि हो रही है तो इसको रोकने के लिए गुरुवार के दिन एक नारियल को सवा मीटर पीले कपड़े में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिठाई के साथ आसपास के किसी भी विष्णु मंदिर में जाकर अपने संकल्प के साथ इसको अर्पित कर दीजिए, इससे व्यापार में हानि होना रुक जाएगी।
  • अगर घर परिवार का कोई सदस्य किसी बीमारी से पीड़ित रहता है तो ऐसे में गुरुवार के दिन चीनी, दूध, चावल और पेठा अपनी इच्छा अनुसार उस व्यक्ति के ऊपर से वार कर किसी धार्मिक स्थल या फिर लंगर में दान कर दीजिए, इससे तबीयत में सुधार आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button