बॉलीवुड

इन 8 हेरोइनों ने भारतीय लड़कों को छोड़ विदेशी मुंडों का थामा हाथ, 4 नंबर वाली है सब की पसन्दीदा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियां अपनी फिल्मों के साथ-साथ हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही है। वहीं कुछ अभिनेत्रियों ने अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियां लूटी है।

दरअसल कई एक्ट्रेस ने भारत में रहकर ही अभिनेताओं से शादी रचाई तो कुछ अभिनेत्रियों का दिल विदेशियों पर भी आया। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने विदेशियों से शादी रचाई और यह अपनी खुशहाल जिंदगी जी रही है।

सेलिना जेटली

bollywood celebs

बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी मशहूर अभिनेत्री सेलीना जेटली ने ऑस्ट्रिया के होटेलियर पीटर हाग से शादी रचाई है। बता दें दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी इसके बाद उनके घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। वर्तमान में सेलिना जेटली बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर है।

राधिका आप्टे

bollywood celebs

मशहूर अभिनेत्री राधिका आप्टे अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती है। उन्होंने भी विदेशी से ही शादी रचाई है। बता दे राधिका आप्टे ने साल 2012 में लंदन की मैजिशियन बेनेडिक्ट टेलर के साथ शादी रचाई थी। यह दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है।

श्रेया सरन

bollywood celebs

साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी मशहूर अभिनेत्री श्रेया सरन ने भी रशियन से शादी की है। बता दे उन्होंने साल 2018 में रशियन बॉयफ्रेंड आंद्रई कोसचीव टेनिस प्लेयर से शादी रचाई थी।

प्रीति जिंटा

bollywood celebs

बॉलीवुड इंडस्ट्री की डिंपल गर्ल कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा को भला कौन नहीं जानता। बता दें, प्रीति जिंटा ने भी साल 2016 में अमेरिका के फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुड इनफ के साथ सात फेरे लिए थे। कुछ दिनों पहले ही प्रीति जिंटा के घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा

bollywood celebs

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा चुकी मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दे प्रियंका चोपड़ा भी एक ऐसी अभिनेत्री है जिनका दिल हॉलीवुड सिंगर निक जोनास पर आया और उन्होंने साल 2018 में शादी रचाई। हाल ही में दोनों सरोगेसी की मदद से एक बेटी के माता-पिता बने हैं।

सुचित्रा पिल्लई

bollywood celebs

टीवी और फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई ने भी विदेशी डेनमार्क बेस्‍ड इंजीनियर लार्स जेलसन से शादी रचाई है। बता दे इन दोनों ने साल 2005 में साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी की थी। यह दोनों करीब 15 साल से एक दूसरे के साथ है और इनके घर बेटी भी है जिसका नाम अनिका है।

आशका गोराडिया

bollywood celebs

टीवी की मशहूर अभिनेत्री आशका गोराडिया भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दे उन्होंने साल 2017 में अमेरिकन बिजनेसमैन ब्रेंट गूगल के साथ शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात लॉस वेगास में हुई थी जहां पर एक्ट्रेस घूमने के लिए गई थी।

इन दोनों ने काफी लंबे समय तक डेट किया, इसके बाद हिंदू रीति रिवाज से शादी रचा ली। रिपोर्ट की मानें तो ब्रेंट ने शादी के बाद भारत में ही अपना बिजनेस शिफ्ट कर लिया है।

शमा सिकंदर

bollywood celebs

टीवी के कई सीरियल में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी मशहूर अभिनेत्री शमा सिकंदर ने भी विदेशी शख्स से शादी रचाई है। इन दोनों ने साल 2015 में सगाई की थी। इसके बाद शमा सिकंदर और जेम्‍स मिलिरॉन 2021 में शादी के बंधन में बंध गए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button