दिलचस्प

दिव्यांग होते हुए नहीं बना किसी पर बोझ, व्हीलचेयर पर करता है फूड डिलीवरी, ये है असली आत्मनिर्भर

लाइफ में यदि कुछ बड़ा करना है ना तो बहाने बनाना छोड़ दो। कुछ लोगों की आदत होती है, वे विपरीत परिस्थितियों में बहाने बनाने लगते हैं। छोटी सी मुसीबत आने पर हार मान लेते हैं। लेकिन जीवन में सफलता वही हासिल करता है जो हर स्थिति में आगे बढ़ता रहे। कभी रुके नहीं, कभी हार नहीं माने। आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलने जा रहे हैं जिसकी कहानी आपको कुछ कर दिखाने की प्रेरणा देगी।

दिव्यांग होने के बावजूद बना फूड डिलिवरी बॉय

इन से मिलिए इनका नाम है गणेश मुरुगन। गणेश चेन्नई में रहते हैं। वे एक दिव्यांग हैं। अपने पैरों से चल नहीं सकते हैं। लेकिन अपनी इस कमजोरी को उन्होंने लाचारी नहीं बनने दिया। वे अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते थे। लाइफ में अपने दम पर कुछ कर दिखाना चाहते थे। और इसके लिए उन्होंने एक ऐसा काम चुना जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। वे देश के पहले दिव्यांग फूड डिलीवरी बॉय बने।

गणेश के आत्मनिर्भर बनने में आईआईटी मद्रास के एक स्टार्ट-अप ने उनकी मदद की। इस स्टार्टअप ने उनके लिए एक खास व्हीलचेयर बनाई। यह व्हील चेयर 4 घंटे चार्ज करने पर 25 किलोमीटर का सफर तय करती है। कंपनी ने ऐसी 1300 व्हीलचेयर बनाई है। यह एक टू-इन-वन मोटर चालित व्हीलचेयर है। एक बटन दबाने पर मोटर से अलग भी हो जाती है। इसके पिछले हिस्से को सिर्फ व्हीलचेयर के रूप में भी यूज किया जा सकता है।

आईपीएस ने किया जज्बे को सलाम

गणेश मुरुगन की कहानी को आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने गणेश की एक फोटो शेयर की जिसमें वह व्हीलचेयर पर बैठकर ग्राहक को फूड की डिलीवरी दे रहा है। इस तस्वीर के साथ आईपीएस ने बड़ा ही अच्छा कैप्शन भी दिया।

आईपीएस दीपांशु काबरा ने लिखा – मिलिए भारत के पहले व्हीलचेयर फूड डिलीवरी बॉय गणेश मुरुगन से। वे अपनी व्हीलचेयर पर फ़ूड डिलीवरी करते है। चेन्नई के दिव्यांग गणेश मुरुगन ने परिस्थितियों से समझौता किए बगैर रास्ता निकाला और आत्मनिर्भरता की राह थामी। वे उन सभी के लिए प्रेरणा हैं जो मुसीबतों से लड़ने की जगह झुक जाते हैं।

गणेश की कहानी सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। हर कोई उनके जज्बे को सलाम कर रहा है। साथ ही लोगों को उनसे प्रेरणा लेने की सलाह भी दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button