अध्यात्म

न्याय के देवता हैं शनिदेव, इन कामों को करने से आपकी बिगड़ी बना देंगे तकदीर, बनी रहेगी कृपा

धार्मिक शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जब मनुष्य जीवित रहता है तो उसके कर्मों का लेखा-जोखा शनिदेव देखते हैं। जैसे मनुष्य के कर्म होते हैं, उसी के अनुसार शनि देवता न्याय करते हैं। इसी वजह से शनि देव को न्यायधीश की उपाधि दी गई है। वर्तमान समय में शनि देव से ज्यादातर सभी लोग भयभीत रहते हैं, परंतु ऐसा बताया जाता है कि जो व्यक्ति अपने जीवन में गलत काम नहीं करता है, उसको शनिदेव कभी भी परेशान नहीं करते हैं। अच्छे काम करने वाले लोगों को शनि देव शुभ फल प्रदान करतें हैं, परंतु बुरे काम करने वाले लोगों को शनि देव के दंड का सामना करना पड़ता है।

आजकल के समय में ज्यादातर लोगों को शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण लोग इनको क्रूर ग्रह के रूप में मानते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि के बुरे प्रभाव को कम करने के कई तरीके बताए गए हैं। पूजा-पाठ, दान-पुण्य, जप से लेकर मंत्रों से जुड़े हुए कुछ उपाय किए जाए तो शनिदेव के बुरे प्रभाव से राहत प्राप्त होती है। आज हम आपको ऐसे कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करके आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं।

बिगड़े हुए काम बनाने के लिए

अगर आपके काम में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है? या फिर आप शनि ग्रह के प्रभाव को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन काली गाय, काली चिड़िया, काले कुत्ते को खाने की वस्तुएं दीजिए। इससे शनि ग्रह से आपको शुभ प्रभाव मिलेंगे और आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे।

इस मंत्र के जाप से मिलेगा लाभ

  1. यदि कोई व्यक्ति बार-बार किसी न किसी दुर्घटना का शिकार हो रहा है तो यह शनि के बुरे प्रभाव की तरफ इशारा करता है। ऐसी स्थिति में आप शनिवार के दिन स्नान करने के पश्चात सर्वप्रथम दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ कीजिए। अगर आप शनिवार को मंत्र “ऊं शं अभयहस्‍ताय नम:” का 108 बार जाप करते हैं तो इससे आपको लाभ मिलेगा।
  2. अगर आप शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप शनिवार के दिन रुद्राक्ष की माला से “ॐ शनि शनिश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप कीजिए। ऐसा करने से आपके ऊपर हमेशा शनिदेव की कृपा बनी रहेगी और शनि का बुरा प्रभाव दूर होगा।

शनिवार को यह चीजें करें दान

आप शनिवार के दिन शनि देवता की प्रिय वस्तुएं निर्धन और जरूरतमंद लोगों में दान कर सकते हैं। आप शनिवार के दिन काली उड़द की दाल, तिल से बनी हुई चीजें, लोहा, काले जूते, काले कपड़े आदि का दान करें, परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जो वस्तु आप दान कर रहें हैं, उसको घर के अंदर खरीद कर ना लाएं। आपको घर के बाहर ही इन चीजों का दान करना होगा।

शमी वृक्ष की पूजा से शनिदेव होंगे प्रसन्न

मान्यता अनुसार यदि किसी व्यक्ति से शनि देवता प्रसन्न हो जाते हैं तो व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं। आप शनिवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा करें, इससे शनि देवता आपसे प्रसन्न होंगे। इसके अलावा अगर आप शमी का फूल भगवान शिवजी को अर्पित करते हैं तो इससे भी शनि देवता प्रसन्न होते हैं, इतना ही नहीं बल्कि शनि ग्रह से मिलने वाले बुरे प्रभाव भी दूर हो जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button