समाचार

25 लाख का दहेज लेकर दूल्हा बोला- लग्जरी कार दो वरना शादी कैंसिल, फिर हुआ ऐसा निकल गई सारी अकड़

दहेज समाज की कुप्रथा है। इसे लेना कानूनन अपराध है। लेकिन इसके बावजूद यह आज भी लिया जाता है। कई बार तो वर पक्ष बारात या फेरे से पहले बड़ी सी डिमांड कर देता है। इससे लड़की की शादी अटक जाती है। समाज में बदनामी के डर से मजबूर बाप उनकी हर मांग पूरी कर देता है। हालांकि कुछ हिम्मत दिखाकर उन्हें पुलिस स्टेशन का रास्ता दिखा देते हैं।

बेटी की सगाई में पिता ने खर्च किए लाखों

दहेज से जुड़ा ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के हरिद्वार में देखने को मिला है। यहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले गुफरान अहमद उर्फ पप्पू ने अपनी बेटी की शादी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के रहने वाले दानिश अब्बासी संग तय की थी। दोनों की सगाई अगस्त, 2021 में हो गई थी। बारात इसी वर्ष 22 जनवरी को आनी थी। लेकिन अंतिम समय पर वर पक्ष ने लग्जरी कार की मांग कर दी।

दुल्हन के पिता सगाई के समय ही दूल्हे और उसके परिवार पर काफी पैसा खर्च कर चुके थे। उन्होंने सगाई में दूल्हा, उसके पिता व परिवारवालों को सोने के जेवरात व 1.21 लाख रुपये नकद दिए थे। बाद में उन्होंने वर पक्ष को सात लाख रुपये कैश व अन्य उपहार भी दिए। इतना ही नहीं बारात लाने से पहले दूल्हे ने स्कूटी की मांग कर दी। ऐसे में बिचौलिए के खाते में 1.10 लाख रुपये डाले गए। इसके अलावा 15 लाख नदग भी दिए।

लालची दूल्हे का नहीं भरा मन, शादी के पहले मांगी कार

इतना कुछ करने के बावजूद लड़केवालों का लालच खत्म नहीं हो रहा था। उन्होंने शादी के पहले लग्जरी कार की डिमांड रख दी। लड़की का पिता उन्हें हुंडई वर्ना कार दे रहा था। लेकिन वह बोले नहीं ये सस्ती कार है। हमे इनोवा क्रिस्टा लग्जरी कार चाहिए। अब यहां लड़की के पिता का सब्र का बांध टूट गया। आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान होकर वह पुलिस के पास पहुंच गया।

पीड़ित पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दूल्हे, उसके पिता रईस अहमद, बिचौलिए समेत अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ये काफी दुखद है कि आज भी दहेज की वजह से लोगों की शादियां टूट रही है। ऐसे में देश के युवाओं को आगे आना चाहिए। दहेज लेने से इनकार करना चाहिए। वहीं लड़की वालों को भी रिश्ता तय करते समय ही बोल देना चाहिए कि वह दहेज नहीं देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button