दिलचस्प

शादी में ऐसा गिफ्ट कौन देता है भाई? दूल्हे के दोस्तों का तोहफा देख भड़की दुल्हन, किया ऐसा काम :VIDEO

शादी ब्याह में गिफ्ट मिलना बड़ी आम बात होती है। इन तोहफों को लेकर दूल्हा दुल्हन में बड़ा उत्साह और जिज्ञासा भी रहती है। जब हम गिफ्ट के रैपर्स खोलते हैं तो मन में लड्डू फूटने लगते हैं। सोचते हैं इसमें पता नहीं क्या निकल जाए। जब हमारी पसंद की चीज निकलती है तो बड़ी खुशी होती है। वहीं बेमतलब की चीज निकले तो मन उदास हो जाता है।

शादी का गिफ्ट देख भड़की दुल्हन

लेकिन शायद ही कभी कोई ऐसा गिफ्ट निकलता है जिसे देख आप गुस्से से लाल हो जाते हैं। गिफ्ट देने वालों पर भड़क जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक शादी में हुआ। यहां दूल्हों के दोस्तों ने अपनी होने वाली भाभी यानि दुल्हन को अनोखा गिफ्ट दिया। उन्होंने दुल्हन से स्टेज पर ही इस गिफ्ट को खोलने की गुजारिश की। लेकिन दुल्हन ने जैसे ही गिफ्ट खोला वह भड़क गई।

दुल्हन को दूल्हे के दोस्तों का तोहफा जरा भी पसंद नहीं आया। उसके चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता था। आलम ये था कि उसने गुस्से में आकर गिफ्ट वहीं स्टेज पर फेंक दिया। हालांकि ये देख एक पल के लिए दूल्हे के दोस्त भी घबरा गए। वह भी समझ गए कि भाभी गुस्सा हो गई। ऐसे में वे कहने लगे कि ‘अरे मजाक था, मजाक।’ लेकिन दुल्हन का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था।

गिफ्ट में मिली बच्चे की दूध की बोतल

गिफ्ट फेंकने के बाद दुल्हन खुद को काबू करने की कोशिश जरूर करती है, लेकिन उसके चेहरे पर गुस्सा और नाराजगी साफ दिखाई देती है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर इस गिफ्ट में ऐसा क्या था? दरअसल दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को गिफ्ट में बच्चे को दूध पिलाने वाली बोतल दी थी। बस इसे देखकर ही वह गुस्सा हो गई। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक यूजर ने वीडियो देख कमेंट किया ‘दुल्हन ने जो भी किया सही किया। ये दूल्हे के दोस्त कभी-कभी मजाक की हद पार कर देते हैं।’ हालांकि दूसरे यूजर ने कहा ‘ये तो बहुत ही प्यारा गिफ्ट था। इसमें गुस्सा होने की क्या बात थी?’ फिर एक कमेंट आता है ‘शादी में बच्चे की बोतल कौन गिफ्ट करता है? ये बड़ा ही स्टुपिड गिफ्ट है।’

यहां देखें वीडियो:

वैसे दुल्हन के इस रिएक्शन और दूल्हे के दोस्तों के अजीब गिफ्ट पर आपकी क्या राय है? यहां कौन सही और कौन गलत है? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button