अन्य

लक्जरी कार की कीमत पर बिक रहा है खरबूजा, जानिए कौन है खरीददार

कोई फल कितना महंगा हो सकता है.. अंदाजा लगाईये.. सौ रुपए किलो हजार रुपए किलो.. या उससे भी ज्यादा दस हजार रुपए किलो, या उससे भी ज्यादा। आप कहेंगे दस हजार रुपए किलो कौन सा फल मिलता है भाई.. और अगर मिलता है तो क्या खूबियां हैं। क्योंकि इससे पहले तो कभी दस हजार रुपए किलो किसी फल की कीमत नहीं सुनी है। लेकिन अगर हम कहें की एक फल ऐसा है जिसकी कीमत लाखों में है। लाख क्या करीब बीस लाख है तो आप क्या कहेंगे।

जी हां, भारत में नहीं ये सब हुआ है पढ़े लिखे और संपन्न देश जापान में । जहां महज दो खरबूजों की कीमत करीब 20 लाख रुपए लगी है। इन दो खरबूजों को खरीदने के लिए ऐसी लाइन लगी है, कि लोग सब कुछ भूलकर इन खरबूजों को खरीदना चाहते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि इनको खरीदकर वो मिल जाएगा। जिसको वो कोई भी कीमत देकर नहीं खरीद सकते। जी हां हम बात कर रहे हैं जापान की जहां शनिवार को एक नीलामी में प्रीमियम खरबूजों की एक जोड़ी की बिक्री 29,300 अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 19.84 लाख रुपये में हुई है। इसकी इतनी बड़ी राशि में नीलामी की वजह है, जापान में इस फल को प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाना। क्योंकि इसको खरीद लेने का मतलब है आपकी प्रतिष्ठा बड़ी है।

जापान में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, यहां सामाजिक प्रतिष्ठा की चाह रखने वाले खरीदारों को मौसमी फल नियमित रूप से काफी आकर्षित करते हैं। इस नीलामी को कराने वाले अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी होक्काइडो में साप्पोरो सेंट्रल होलसेल मार्केट में निलामी के लिए दो खरबूज रखे गए थे। इस साल नीलामी के लिए रखे गए युबरी के खरबूजे को एक स्थानीय फल पैकिंग फर्म ने यह बोली लगाकर खरीदा है।

नीलामी कराने वाले अधिकारी तत्सुरो शिबूता ने बताया कि युबारी के खरबूजे की पैदावार इस साल अच्छी हो रही है क्योंकि मई की शुरुआत से ही यहां अच्छी धूप निकल रही है। जापान में युबरी खरबूजों को आम तौर पर प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला फल माना जाता है उसी तरह जैसे कि अच्छे किस्म की शराब। या तो यूनीक सामान जिसकी बाजार ही नहीं दूसरी जगह भी बहुत कीमत हो। दरअसल ये खरबूजे यहां गिफ्ट के रूप में दिए जाते हैं। क्योंकि स्टेटस सिंबल माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button