समाचार

प्रेमिका के लिए बन गई लड़की से लड़का, धोखेबाज निकली GF, बोली- मुझे असली लड़का चाहिए तू नकली है..

समलैंगिक प्यार की आपने कई लव स्टोरीज देखी सुनी होगी। इसमें एक ही जेंडर के दो लोग प्यार की खातिर सारी हदें पार कर देते हैं। वह समाज और परिवार से लड़ जाते हैं। कुछ तो अपना जेंडर भी चेंज कर लेते हैं ताकि शादी कर एक सुखी परिवार के रूप में रह सके। लेकिन क्या होगा जब जिस प्यार के लिए आप अपना जेंडर चेंज करे, वही आपको धोखा दे जाए?

प्रेमिका के लिए बनी लड़की से लड़का

अजब प्रेम की इस गजब कहानी से जुड़ा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी में देखने को मिला है। यहां एक लड़कियां एक दूसरे के प्यार में पागल थी। दोनों साथ में पति-पत्नी की तरह रहती थी। साथ में सोशल मीडिया पर रील्स भी बनाती थी। कुछ रील तो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। यह दोनों शादी कर एक होना चाहते थे।

भारतीय कानून दो सेम जेंडर के लोगों को शादी की अनुमति नहीं देता है। ऐसे में एक लड़की सना खान ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में सर्जरी करावा अपना जेंडर बदल लिया। उसने अपने प्यार की खातिर दोनों ब्रेस्ट कटवा लिए, अपने निजी अंगों में बदलाव करवा लिए। अपना नाम साना खान से बदलकर साहिल खान कर दिया। लेकिन फिर जो हुआ उसने उसका दिल तोड़ दिया।

धोखेबाज निकली GF, दूसरे लड़के को बना लिया BF

अब सना उर्फ साहिल खान सर्जरी करवा अपनी प्रेमिका के पास शादी के इरादे से पहुंची। लेकिन इस बीच उसकी प्रेमिका को एक लड़के से प्यार हो गया। ऐसे में उसके अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड से रिश्ता तोड़ लिया। वह बोली अब उसे एक असली लड़के से प्यार हो गया है। इसलिए नकली लड़का नहीं चाहिए। यह सुन सना (अब साहिल) को बड़ा धक्का लगा।

सना (अब साहिल) ने अपनी धोखेबाज प्रेमिका पर केस कर दिया। दोनों का मामला कोर्ट में चल रहा है। सना की मांग है कि उसकी प्रेमिका उससे शादी करे। उसके ही कहने पर उसने इतना बड़ा त्याग दिया। अपना जेंडर तक चेंज करवा लिया। और अब वह शादी से मना कर रही है। उसके परिवार वाले भी शादी को राजी नहीं हो रहे।

कोर्ट में चल रहा मामला

सना (अब साहिल) के वकील भागवत शरण तिवारी ने बताया कि दोनों कई साल रिश्ते में थे। इस प्यार को मुकम्मल करने के लिए ही मेरी क्लाइंट ने जेंडर बदला था। और अब आरोपी लड़की शादी से मना कर रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए। लड़की को कई बार समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन वह नहीं मानी। इसलिए हमे कानून का सहारा लेना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button