राशिफल

राशिफल 20 मई: आज मां लक्ष्मी के शुभ संकेत से 6 राशियों को होगा धन लाभ, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

आज आप शुक्रवार 20 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 20 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपने खर्चे पर काबू रखना होगा अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है, तो उसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा जिसके चलते कम मेहनत में काम पूरे हो जाएंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। आप सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। परिवारवालों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। ससुराल पक्ष की तरफ से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। व्यापार में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अगर आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज व्यवसाय में किसी से धोखा मिलने की स्थिति बनी हुई है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे विवाह के रिश्ते आएंगे। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर फोकस करें। आज कोई भी जोखिम उठाने से बचना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे नजर आएंगे। आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता हासिल करेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। ऑफिस और बिजनेस में नए कामकाज की रूपरेखा बन सकती है। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर नजर आ रहा है। आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपको संयम बरतना होगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर होगा। किसी जरूरी काम में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। आपके रिश्तों में नयापन आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आर्थिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती होगी। जीवन में कुछ बेहतर करने की कोशिश कर सकते हैं। करियर में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। विदेश में व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। घर परिवार की परेशानियों का समाधान होगा। कारोबार में बरकत होगी। आप महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप अपने घर में सुख सुविधा बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। किसी यात्रा से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से मजबूत नजर आ रहा है। कामकाज के सिलसिले में की गई कोशिश सफल रहेगी। किसी पुराने कामकाज नतीजा मिल सकता है। परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। बाहर के खानपान से बचना चाहिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। कारोबार में लाभ की स्थिति बहुत ही जल्द बन सकती है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज मानसिक शांति बनी रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कामकाज के सिलसिले में की गई मेहनत का मन मुताबिक परिणाम मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवारवालों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप माता जी के साथ थोड़ा समय व्यतीत कर सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आज किसी महिला मित्र की मदद से आपको लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button