राशिफल

राशिफल 18 जून: आज इन 6 राशियों के बुलंद रहेंगे सितारे, शनिदेव की कृपा से हो सकते हैं मालामाल

आज आप शनिवार 18 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 18 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूर्ण होगा। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। मीडिया से जुड़े हुए लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबारी छोटे-मोटे बदलाव से व्यापार में मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। किसी भी मामले में शांत मन से विचार कीजिए। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। कारोबारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही मंदी अब थमेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने किसी बचपन के मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज इस राशि वाले लोगों को विदेश में नौकरी मिलने की संभावना बनी हुई है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। युवाओं को प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है, इसलिए प्रतियोगी परीक्षाएं मन लगा कर दीजिए। परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। मन की शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। खुदरा व्यापारियों को अच्छा मुनाफा कमाने की संभावना है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। डेंगू बुखार जैसी कोई समस्या होने पर लापरवाही बिल्कुल भी ना करें तुरंत जांच कराने के बाद गंभीरता से इलाज कराएं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

जिन लोगों ने हाल ही में नई नौकरी ज्वाइन की है, वह लापरवाही ना बरतें, ऑफिस के नियमों का पालन करें। बर्तन के व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। युवाओं को समय के महत्व को समझना चाहिए और समय का सदुपयोग करें। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी आपकी हर मदद करेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका भारी मुनाफा प्राप्त होगा। गुप्त शत्रु शांत रहेंगे। गरीबों की मदद के लिए सदैव तैयार रहें। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा आर्थिक बजट बिगड़ जाएगा। खाने-पीने का कारोबार करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है। अच्छी बिक्री होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। नए-नए लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। बच्चों की शिक्षा की चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, उनका स्वागत सत्कार करें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके सारे अधूरे कार्य बनते चले जाएंगे, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न होगा। आप जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने महत्वपूर्ण कागजात संभाल कर रखें, इन कागजातों की कभी भी जरूरत पड़ सकती है। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनकी तलाश पूरी होती हुई नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है अन्यथा जुर्माना भरने के लिए तैयार रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज इस राशि के लोगों को प्रमोशन मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। मेडिकल से जुड़े हुए व्यापार में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा, उसका आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी आपका मान-सम्मान बढ़ाएगी। ख़ास लोगों के मार्गदर्शन से करियर में आगे बढ़ने के मौके प्राप्त होंगे। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने काम की जरूरी योजनाओं पर फोकस करना चाहिए, इधर-उधर की बातों में फंसने से लक्ष्य से भटक सकते हैं। कारोबार करने वाले लोगों को नुकसान होने की आशंका नजर आ रही है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बाहर के खान-पान से परहेज कीजिए। विद्यार्थियों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। मांगलिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। जो लोग आपकी बुराई करते हैं, उनसे दूरी बनाकर रखना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कपड़ों का व्यापार करने वाले लोग अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आपकी अच्छी बिक्री होने की संभावना है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर करेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा, अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक दृष्टि से समय काफी ठीक नजर आ रहा है। मन में कुछ नया सीखने की इच्छा उठेगी। हार्डवेयर के व्यापारी मुनाफा कमाने के लिए सजग रहें, अन्य कारोबार भी सामान्य रहेंगे। खेल से जुड़े युवाओं को नई राह मिलेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। छोटे-मोटे कारोबारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनको ऑफिस के कार्य समय पर पूरे करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी महिला मित्र की मदद से लाभ प्राप्त होगा। खुदरा व्यापारी सामान की आपूर्ति न कर पाने से परेशान रहेंगे, पहले से ही स्टॉक की जांच पड़ताल कर लीजिए। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको अपनी संतान के व्यवहार पर पैनी निगाह रखनी होगी, कहीं ऐसा तो नहीं कि बुरी संगत का दुष्प्रभाव पड़ रहा है। दोस्तों के साथ मनोरंजन यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button