बॉलीवुड

जानिये कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा से सगाई करने वाला शख्स? सलमान के संग है ख़ास रिश्ता

सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कयास लगा रहे हैं कि सोनाक्षी सिन्हा ने सगाई कर ली है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि सोनाक्षी सिन्हा की सगाई किससे हुई? लेकिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है।

वही खुद सोनाक्षी सिन्हा भी अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है। फिलहाल सोनाक्षी का नाम अभिनेता जहीर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है और यह भी कहा जा रहा है कि सोनाक्षी ने जहीर इकबाल के साथ ही सगाई की है। तो आइए जानते हैं आखिर जहीर इकबाल कौन है?

zaheer iqbal

लंबे समय से चर्चा में सोनाक्षी और जहीर का अफेयर

बता दें, काफी लंबे समय से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के अफेयर की चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। अब ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा ने सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर

zaheer iqbal

शेयर की है और वह मिस्ट्री बॉय के साथ हाथों में हाथ लिए दिखाई दे रही है, लेकिन अभी तक सोनाक्षी सिन्हा ने इस शख्स का चेहरा नहीं दिखाया। ऐसे में फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि जहीर इकबाल है। हालांकि सच्चाई क्या है यह कोई नहीं जानता।

फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं जहीर इकबाल

बता दें, जहीर इकबाल बॉलीवुड इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। वह इकबाल रत्नसी के बेटे हैं। जहीर इकबाल का रिश्ता मशहूर अभिनेता सलमान खान के साथ भी काफी अच्छा है। वह अक्सर सलमान खान के साथ अपने बचपन की तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं।

zaheer iqbal

कहा जाता है कि सलमान की वजह से ही सोनाक्षी और जहीर इकबाल की मुलाकात हो पाई है। जहीर इकबाल ने फिल्म ‘नोटबुक’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘कमाल खान’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

zaheer iqbal

रिपोर्ट की मानें तो जहीर इकबाल जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘डबल एक्शन’ में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह साल 2014 में आई फिल्म ‘जय’ हो में भी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं।

सोनाक्षी सिन्हा संग अफेयर क्या बोले जहीर इक़बाल

हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान जहीर इकबाल से जब सोनाक्षी सिन्हा संग अपने अफेयर पर सवाल किए गए तो उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि, “इन अफवाहों को अब इतना समय हो गया है कि मुझे अब इनकी परवाह भी नहीं है।

zaheer iqbal

मैं ठीक हूं अगर आप सोचते हैं, तो आप सोचेंग और सोचते रहें। यह आपके लिए अच्छा है। अगर यह आपको खुश करता है कि मैं सोनाक्षी के साथ हूं तो यह आपके लिए अच्छा है। लेकिन अगर यह आपको परेशान करता है, तो मुझे खेद है। इसके बारे में सोचना बंद कर दे।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button