राशिफल

20 जून को गुरु चलेंगे उल्टी चाल, इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, सभी जानें अपनी राशि का हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। यदि कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसकी स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष गणना के अनुसार 20 जून 2021 को धन, संपदा, ज्ञान और विवेक के कारक माने जाने वाले बृहस्पति ग्रह कुंभ राशि में वक्री चाल से गोचर करने वाले हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं यह परिवर्तन आपकी राशियों पर कैसा असर डालेगा।

आइए जानते हैं गुरु का परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ रहेगा। जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। अगर आपने पुराना कोई निवेश किया है तो उसका भारी मुनाफा मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए यह परिवर्तन ठीक रहेगा। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। आपका स्वभाव अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में भारी मुनाफा मिलने वाला है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों को कामकाज के सिलसिले में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। सफलता के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। मानसिक रूप से आप मजबूत बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

तुला राशि वाले लोग धन से संबंधित मामलों में भाग्यशाली साबित होंगे। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में चल रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोग किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा नतीजा मिलने वाला है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने में सबसे आगे रहेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भूमि-भवन से संबंधित मामलों में अच्छा फायदा मिल सकता है। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। बच्चों की तरफ से सुख मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए गुरु का वक्री होना अच्छा रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आप आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। प्रेम संबंधों में आपको सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आपके द्वारा बनाए गए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। धन-संपत्ति में इजाफा होगा। आपका मन खुश रहेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को लाभ प्राप्त करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह परिवर्तन आपके लिए ठीक नहीं है। निवेश संबंधित मामलों में आपको बहुत ज्यादा सतर्क रहना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप किसी से भी पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। इस राशि वाले लोगों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना ठीक नहीं है। इस समय के दौरान आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। पिता से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी से भी बातचीत करते समय सोच समझ कर बोलें अन्यथा मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। आप किसी मामले को लेकर भावुक हो सकते हैं। भावुकता में आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

धनु राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना, जीवन में परेशानियां ला सकता है। इस समय के दौरान मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। साहस और पराक्रम में कमी देखने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव होने की संभावना नजर आ रही है। जीवन में नकारात्मकता अधिक रहेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है।

मीन राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना खर्चों में बढ़ोतरी करा सकता है। शुभ कार्यों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। आपके बनते-बनते कार्यों में भी बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। घरेलू परिस्थितियों को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। धर्म-कर्म में रुचि लेने से तनाव में कमी आ सकती है। अचानक किसी शुभ कार्य से यात्रा का योग बन रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button