राशिफल

31 मार्च से शुरू होंगे इन राशियों के बुरे दिन, अपने ही देंगे धोखा, होगा पैसों का बड़ा नुकसान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर सभी राशियों पर अच्छा या बुरा असर डालता है। 31 मार्च को गुरु मीन राशि में अस्त हो रहा है। वहीं 22 अप्रैल को यह मेष राशि में प्रवेश करेगा। फिर 30 अप्रैल को उदय होगा। जब कोई ग्रह अस्त होता है तो उसे शुभ नहीं माना जाता है। यह अपने से संबंधित राशियों पर नेगेटिव असर डालता है। ऐसे में अगले एक महीने पांच राशियों का बुरा समय चलेगा। इस दौरान इन्हें कई दुखों का सामना करना होगा। तो चलिए जानते हैं कि किन–किन राशियों को सावधान होने की जरूरत है।

मिथुन राशि

गुरु के अस्त होने का मिथुन राशि के जातकों पर बुरा असर होगा। अगले एक महीने इनके लिए बेहद कठिन रहने वाले हैं। रिश्ते नाते बिगड़ सकते हैं। अपनों से बड़ा झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। धन से जुड़े बड़े नुकसान हो सकते हैं। पैसों को संभालकर रखना होगा। चोरी का खतरा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा। तबियत बिगड़ सकती है। जॉब में परेशानी हो सकती है। बॉस से लड़ाई हो सकती है। यात्रा करने से बचे।

धनु राशि

अगले एक महीना धनु राशि के जातकों का दुर्भाग्य से पाला पड़ सकता है। किस्मत आपका साथ देना बंद कर देगी। ऐसे में आपको भाग्य पर काम और मेहनत पर ज्यादा फोकस करना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो सकता है। आपके घर किसी अनचाहे मेहमान का आना हो सकता है। यह मेहमान घर में दुख और तकलीफें ला सकता है। शत्रु आपको कमजोर करने की कोशिश करेंगे। व्यर्थ के खर्चें बढ़ सकते हैं। प्यार में धोखा मिल सकता है। बीमारी आपको जकड़ सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का अस्त होना अच्छा नहीं है। अगले एक महीने आपके लिए बड़े मुश्किल रहने वाले हैं। आपका गुस्सा आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। इसे काबू नहीं किया तो समाज में। आपकी मान प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। आप अपने खास दोस्त या रिश्तेदारों से संबंध बिगाड़ सकते हैं। धन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है। कोई कीमती चीज गुम सकती है। सेहत पर बुरा असर हो सकता है। यात्रा करने से बचे कोई हादसा हो सकता है।

कुंभ राशि

गुरु का अस्त होना कुंभ राशि के लिए बुरा समय लेकर आएगा। आपके घर दुखों का सैलाब आ सकता है। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। आस पड़ोसियों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। जुबान पर लगाम रखना जरूरी है। बाहर का खान पान आपको बीमार कर सकता है। लंबी यात्रा कष्टदायक हो सकती है। लोग आपको परेशान कर सकते हैं। किसी पर आंख बंदकर भरोसा ना करें। संतान की ओर से कष्ट मिल सकता है। घर में अशांति रह सकती है।

मीन राशि

अगला एक महीना मीन राशि के जातकों के लिए मुश्किल साबित होगा। एक के बाद एक आपके जीवन में कई दुख आएंगे। इन दुखों का लेवल भी बड़ा होगा। ऐसे में आपको फूंक फूंक कर कदम रखना होगा। शत्रुओं से अधिक सावधान रहना होगा। आपके घर कोई बड़ी मुसीबत दस्तक दे सकती है। बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। शादी में बाधा आ सकती है। लोग आपको नापसंद कर सकते हैं। समाज में आपकी इज्जत कम हो सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button