बॉलीवुड

तैमूर से भी क्यूट है काजल अग्रवाल का बेटा, 9 महीने का होने पर एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक नोट

बॉलीवुड और साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का बेटा नील किचलू 9 महीने का हो गया है। इस खास मौके पर काजल अग्रवाल ने अपने बेटे के साथ एक बहुत क्यूट सी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जो चर्चा का विषय है। बता दें जैसे ही एक्ट्रेस ने यह तस्वीर साझा की तो लोग उनके बेटे नील को तैमूर से भी ज्यादा क्यूट बता रहे हैं। इस तस्वीर के साथ काजल ने एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया।

kajal aggarwal

बेटे संग मस्तीभरे अंदाज में नजर आई काजल

वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि क्यूट से नील ब्लू शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं काजल अग्रवाल ब्लू जींस के साथ व्हाइट शर्ट पहने हुई दिखाई दी। इस दौरान वह नो मेकअप लुक में नजर आई और उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बाल को खुला रखा हुआ है। देखा जा सकता है कि काजल अपने बेटे नील को गोद में उठाए दिखाई दे रही है और बड़े ही प्यार से उन्हें निहारती भी नजर आई।

kajal aggarwal

काजल अग्रवाल ने यह तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “@neil_kitchlu मैं ये देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती कि ईश्वर आपके लिए क्या करेंगे। इस बीच, हम पिछले 9 महीनों और आने वाले सालों के लिए शुक्रगुजार हैं। 3/4वां जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे बेटे।”

जैसे ही फैंस की नजर इस तस्वीर पर पड़ी तो एक्ट्रेस के बेटे पर खूब प्यार लुटाया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “बेहतरीन एक्ट्रेस और एक महान मां, प्यार और सम्मान मैम।” एक ने कहा कि, “वाह !! सो लवली.” एक अन्य ने लिखा कि, “Awwwee नील बेबी, मैम आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना सुंदर बेटा मिला है।” एक ने कहा कि, “ये तैमूर से भी क्यूट है।” बता दें, काजल अग्रवाल ने साल 2020 में मशहूर बिजनेसमैन गौतम किचलू से साथ शादी रचाई थी। इसके बाद साल 2022 में यह माता-पिता बने।

काजल का वर्कफ़्रंट

kajal aggarwal

बात की जाए काजल अग्रवाल के काम के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘घोस्ट’ में नजर आने वाली है। कहा जा रहा है कि, काजल ने नए प्रोजेक्ट्स साइन करने बंद कर दिए हैं। रिपोर्ट की माने तो काजल फिलहाल अपने बेटे के साथ समय बिताना चाहती है। बता दें, काजल अग्रवाल ने ना केवल बॉलीवुड फिल्मों में काम किया बल्कि वह तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

kajal aggarwal

काजल अग्रवाल को सबसे ज्यादा पहचान एसएस राजामौली की फिल्म ‘मगधीरा’ से मिली। इस फिल्म वह एक्टर राम चरण के साथ नजर आई थी। रिपोर्ट की मानें तो फिल्मों में कदम रखने से पहले काजल अग्रवाल बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया करती थी। इसके बाद उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला और वह बड़ी एक्ट्रेस बन कर उभरी। अब तक काजल अग्रवाल अलग-अलग भाषाओं में करीब 50 से ज्यादा फिल्में कर चुकी है।

kajal aggarwal

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button