अध्यात्म

घर के मुख्य द्वार पर रखें ये चीजें, महालक्ष्मी के आशीर्वाद से बढ़ेगी धन-संपदा

हर किसी के घर में खुशियां होना बहुत ही जरूरी है और हमारे घर का मुख्य द्वार खुशियों का द्वार माना जाता है, क्योंकि जो भी खुशियां हमारे जीवन और हमारे घर में आती हैं वह हमारे घर के मुख्य द्वार से ही प्रवेश करती है, इसी वजह से आप लोगों ने देखा होगा कि ज्यादातर सभी लोग अपने घर के मुख्य दरवाजे को हमेशा सजाकर रखते हैं, अगर आपके घर में कोई व्यक्ति या फिर कोई मेहमान आता है तो सबसे पहले वह आपके घर के मुख्य दरवाजे पर ही नजर डालता है और उसी से होकर आपके घर में प्रवेश करता है, अगर देवी-देवताओं का वास होता है तो वह भी आपके घर के मुख्य दरवाजे से होकर ही आते हैं, ऐसी स्थिति में अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा ठीक ना हो और वहां पर साफ-सफाई ना हो तो देवी-देवता आपके दरवाजे से ही वापस चले जाते हैं।

विशेष रूप से धन की देवी माता लक्ष्मी जी आपके घर के मुख्य दरवाजे पर गंदगी देखकर वापस लौट जाती हैं, इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से घर के मुख्य दरवाजे को किस प्रकार रखकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करवा सकते हैं और धन संपदा प्राप्त कर सकते हैं? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं, अगर आप अपने मुख्य दरवाजे से जुड़ी हुई इन विशेष बातों पर ध्यान देते हैं तो आपके घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होगा और आपके घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगीं।

घर के मुख्य दरवाजे से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण बातें

  • आपको सबसे पहले यह बात ध्यान रखना होगा कि सुबह उठकर आप अपने घर के मुख्य दरवाजे को खोल दीजिए और प्रार्थना करते हुए अपने घर के मुख्य दरवाजे को खुला ही रखें, जब आप अपने घर का मुख्य दरवाजा खोल दे तब उसके पश्चात मुख्य दरवाजे पर जल छिड़के, मुख्य दरवाजे पर सुबह के समय जल छिड़कने के लिए आप तांबे के लोटे में रात के समय जल भरकर ईशान कोण यानी दक्षिण-पश्चिम में रख दीजिए, आप चाहे तो इसमें थोड़ी हल्दी, गुलाब जल या फिर इत्र भी मिला सकते हैं।

  • अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाते हैं तो यह शुभ माना जाता है, आप कहीं भी आते जाते इस तस्वीर के दर्शन कीजिए।

  • अगर आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर डोरबेल लगाते हैं तो इसको आप दाहिनी तरफ लगवाएं ताकि जब भी आप डोर बेल बजाएं तो अपने दाहिने हाथ से बजाएं, इसके अतिरिक्त आप अपने घर के मुख्य दरवाजे के बाएं तरफ जूते चप्पल रखने का स्टैंड रखिए।
  • आप अपने घर के मुख्य द्वार पर कुमकुम रोली या फिर चंदन से स्वस्तिक या फिर ॐ का चिन्ह जरूर बनाइए, यह शुभ माना जाता है।
  • आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर अशोक या फिर आम के तोरण जरूर लगाएं, अगर आप तोरण अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लगाते हैं तो इसको आप मंगलवार के दिन लगाएं।

  • आप अपने घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं, अगर आप तुलसी का पौधा अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लगाते हैं तो इससे आपके घर में जितने भी नकारात्मक ऊर्जाए मौजूद है वह नष्ट होंगी और नकारात्मक उर्जा का प्रवेश नहीं होगा, आपके घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

  • आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर शाम होने के बाद दो दिए जरूर जलाइए, इसके अतिरिक्त आप घर के मुख्य द्वार पर बल्ब भी लगा सकते हैं, हमारा यहां कहने का अर्थ यह है कि आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर अंधेरा बिल्कुल भी मत रखिए हमेशा उजाला रखिए, क्योंकि घर के मुख्य दरवाजे पर अंधेरा शुभ नहीं माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button