अध्यात्म

घर के पूजा स्थल पर रख लें भगवान कृष्ण जी की यह चीज, जीवन भर नहीं होगी धन की कमी

इंसान की सबसे पहली चाहत यही होती है कि उसके जीवन में कभी भी धन की कमी ना हो, व्यक्ति को धन की कमी की वजह से जीवन में किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े, उसके जीवन में भरपूर धन हमेशा रहे, लेकिन अक्सर देखा गया है कि व्यक्ति को धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, व्यक्ति धन कमाने की हरसंभव कोशिश में लगा रहता है परंतु उसको सफलता नहीं मिलती है, अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में भरपूर धन रहे और आपकी धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो तो आप भगवान कृष्ण जी के प्रतीक रूप में से कोई भी पांच चीजें आप अपने घर के मंदिर में रखिए, अगर आप इसको अपने घर में रखते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद आप के ऊपर हमेशा बना रहेगा और जीवन में कभी भी आपको धन की कमी नहीं होगी।

ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण जी की इन चीजों को घर में रखने से धन की आवक बढ़ती है और व्यक्ति के धन संबंधित कार्यों में उत्पन्न होने वाली बाधाएं दूर होती हैं, आखिर यह चीजें कौन सी है जिनको घर के मंदिर में रखने से व्यक्ति धन की प्राप्ति कर सकता है, आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

भगवान श्री कृष्ण जी की यह चीजें घर के पूजा स्थल पर रखने से धन की कमी होगी दूर

मोर पंख

आप अपने घर के मंदिर में या घर के अंदर मोर पंख अवश्य रखें, आप अपने घर में मोर पंख रखते हैं तो इससे स्वयं भगवान कृष्ण जी आपके घर में विराजित होते हैं, इसको रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शंख

आप अपने घर के मंदिर में शंख अवश्य रखें क्योंकि घर में शंख रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आपके आसपास का वातावरण सकारात्मक बनता है।

गरुड़ घंटी

आप अपने घर के मंदिर में एक ऐसी घंटी रखें जिसके ऊपर गरुड़ का चित्र बना हुआ हो क्योंकि गरुड़ भगवान विष्णु जी का वाहक माना जाता है, अगर आप गरुण घंटी अपने घर के मंदिर में रखते हैं तो इससे आपके घर परिवार का वातावरण खुशहाल बनता है और आपके जीवन में उत्साह आता है, इसको घर में रखने से चारों तरफ से आपके जीवन में खुशियां आएंगी।

गाय की प्रतिमा

आप अपने घर के अंदर गाय की प्रतिमा रख सकते हैं, भगवान कृष्ण जी के साथ आप लोगों ने मूर्ति या तस्वीर में गाय को अवश्य देखा होगा परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप गाय की वही प्रतिमा अपने घर में रखें जिसमें गाय अपने बछड़े को दूध पिला रही है, इससे आपके घर में सुख समृद्धि और सम्पन्नता आती है।

बांसुरी

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं भगवान कृष्ण जी को बांसुरी सबसे ज्यादा पसंद है, वास्तु के अनुसार देखा जाए तो बांसुरी अगर घर में रखा जाए तो इससे कई दोषों का समाधान हो सकता है, आप चाहे तो अपने घर में बांस या चांदी से बनी हुई बांसुरी रख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button