अध्यात्म

कौआ सिर पर चोंच मार दे तो आ सकती है मौत? जाने कौओं से जुड़े 6 गहरे राज

कौए (Crow) लगभग हर जगह देखें जाते हैं। ये कभी छत की मुंडेर पर बैठे दिखते हैं तो कभी दाना चुगते या चिल्लाते हुए नजर आ जाते हैं। कौओं को लेकर लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियां होती है। जैसे घर पर कौओं का आना शुभ होता है या अशुभ? ऐसे में आज हम आपको कौओं से जुड़े राज बताने जा रहे हैं। शकुन शास्त्र (Shakun Shastra) के अनुसार ये कौए भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत (Signs of Crow) देते हैं।

कौए से जुड़े रहस्य और संकेत

शकुन शास्त्र की माने तो यदि कौआ आपके घर की मुंडेर या छत पर बैठ जाए तो ये शुभ होता है। हालांकि इस स्थिति में भी ये चीज अधिक मायने रखती है कि कौआ आपके घर पर क्या काम कर रहा है। इन कामों से ही शुभ और अशुभ चीजें तय होती है। दरअसल कौओं में भविष्य देखने की शक्ति होती है। इसलिए वह अपनी हरकतों से आपको आने वाले अच्छे या बुरे वक्त की सूचना देता है।

1. कौए को बर्तन से पानी पीता हुआ देखना शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा नजारा देखने पर हमे धन की प्राप्ति होती है। घर में पैसों की आवक बढ़ती है। वहीं रुके हुए कार्य जल्दी और सफलतापूर्वक पूर्ण होते हैं। इसलिए हमे अपनी बालकनी या छत पर कौओं के लिए बर्तन में पानी भरकर रख देना चाहिए।

2. यदि आप कौओं को अपनी छत पर आपस में लड़ता हुआ देखना अशुभ होता है। ये संकेत है कि आपके घर जल्द कोई मुसीबत आने वाली है। खासकर ये संकट घर के मुखिया पर अधिक मंडराता है।

कौओं की लड़ाई दर्शाती है कि आपके घर लड़ाई झगड़े बढ़ने वाले हैं। या फिर कोई बड़ा आर्थिक संकट भी आ सकता है। ऐसे में आपको फूंक-फूंक कर कदम रखना चाहिए। लड़ाई की संभावनों से बचना चाहिए। पैसे सोच समझकर खर्च या निवेश करना चाहिए।

3. यदि कौआ उड़ रहा हो और गलती से आपके पैरों को छूता हुआ चला जाए तो ये बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। इसका एक मतलब ये भी होता है कि आप अब जिस भी काम में अपना पांव रखेंगे वह बिना किसी बाधा के जल्द सफल होगा।

4. यदि हम कौए को मुंह में रोटी या खाने का कोई टुकड़ा लिए देख ले तो ये शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है आपके मन की सभी इच्छाएं जल्द पूर्ण होगी। कोई पिछला काम जो काफी दिनों से अटका पड़ा था वह जल्दी से पूरा हो जाएगा। वहीं घर में बरकत बनी रहेगी। धन और अन्न की कोई कमी नहीं होगी।

5. यदि कोई कौआ आपके मुख्य द्वार पर आकर जोर जोर से कांव-कांव करने लगे तो ये अच्छा संकेत हैं। इसका मतलब है कि आपके घर कोई मेहमान आने वाला है। इसका एक संकेत ये भी है कि घर में धन की देवी मां लक्ष्मी भी आ सकती है। अर्थात आपके घर पैसों की आवक बढ़ने वाली है।

6. यदि कौआ आपके सिर पर हमला कर दे या आपको चोंच मार दे तो ये बुरा संकेत होता है। इसका मतलब है आपके साथ कोई हादसा होने वाला है। इस स्थिति में आप शनिदेव की पूजा पाठ कर इस हादसे को टाल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button