अध्यात्म

जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को इन 5 चीजों का लगाएं भोग, मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद

इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 11 और 12 अगस्त यानी 2 दिन मनाई जाने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो 12 अगस्त को यदि जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाए तो यह बहुत ही उत्तम है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण जी के बाल रूप की उपासना की जाती है। कृष्ण जी के बाल रूप को लड्डू गोपाल कहा जाता है। देशभर में जन्माष्टमी का पर्व लोग बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। जन्माष्टमी के दिन लोग भगवान कृष्ण जी के जन्म से पहले ही उनकी पूजा की तैयारियां करने में जुट जाते हैं। आज हम आपको जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल जी के प्रिय भोग के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भगवान कृष्ण जी के बाल रूप लड्डू गोपाल को इनकी प्रिय चीजें भोग लगाते हैं तो इससे यह आपसे प्रसन्न होंगे और आपको मनवांछित फल प्रदान करेंगे।

लड्डू गोपाल जी के प्रिय भोग

पंचामृत

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि किसी भी पूजा-पाठ या शुभ कार्य में पंचामृत का इस्तेमाल अवश्य किया जाता है। पंचामृत बनाने के लिए घी, दूध, शहद, गंगाजल और तुलसी का इस्तेमाल होता है। अगर आप जन्माष्टमी के पावन पर्व पर लड्डू गोपाल जी का अभिषेक पंचामृत से करते हैं तो यह बहुत शुभ माना गया है। आप लड्डू गोपाल जी का अभिषेक करने के पश्चात इसको प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी जन्माष्टमी के पावन दिन पंचामृत का बहुत अधिक महत्व माना जाता है।

आटे की पंजीरी

भगवान कृष्ण जी के बाल रूप लड्डू गोपाल जी को आटे की पंजीरी बेहद पसंद है। अगर आप जन्माष्टमी के दिन इनको आटे की पंजीरी का भोग लगाते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है।

मक्खन मिश्री

धार्मिक कथाओं के अनुसार देखा जाए तो लड्डू गोपाल जी को माखन अत्यधिक प्रिय है। जब भगवान कृष्ण जी बाल रूप में थे तब यह माखन की चोरी किया करते थे, इसलिए इनको माखन चोर कहा जाने लगा। माखन खाने के लिए यह कुछ भी करने को तैयार रहते थे। आप जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग जरूर लगाएं क्योंकि यह इनको बहुत ज्यादा पसंद है।

मखाने की खीर

लड्डू गोपाल को मखाने की खीर अत्यधिक प्रिय है। अगर आप जन्माष्टमी के दिन मखाने की खीर का भोग इनको लगाते हैं तो यह आपसे प्रसन्न होंगे। आप मखाने की खीर बनाने के लिए काजू, बादाम, घी और मखाने का इस्तेमाल कीजिए, इसके अलावा लड्डू गोपाल जी को घी, दूध, मक्खन और मेवे से बने हुए पकवान अति प्रिय हैं।

मखाना पाग

आप जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल जी को मखाना पाग का भोग जरूर लगाइए क्योंकि यह इनको बहुत अधिक पसंद है।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार अगर किसी भी देवी देवता को उनकी मनपसंद की चीजें भोग लगाई जाएँ तो इससे भगवान का आशीर्वाद मिलता है। उपरोक्त लड्डू गोपाल जी के प्रिय भोग के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इस जन्माष्टमी पर इनको इनकी पसंद की चीजों का भोग लगाते हैं तो इससे भगवान श्रीकृष्ण आपसे प्रसन्न होंगे। आपको मनचाहा वरदान और आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button