जरा हटके

महिला डॉक्टर को हॉट तस्वीरें शेयर करना पड़ा महंगा, इस्लामिक लोग बोले- ये गुनाह है.. दी ऐसी सजा

यदि कोई आप से कहें कि आप बेहद हॉट हैं। तो आप इसे एक तारीफ के रूप में लेंगे। बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें हॉट दिखने के बदले लोगों का प्यार और दुलार मिलता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लेडी डॉक्टर से मिलाने जा रहे हैं जिसके लिए हॉट दिखना मुसीबत बन गया। हद से ज्यादा होने के चलते उनके खिलाफ तालिबानी टाइप फरमान जारी हो गया।

हॉट दिखना डॉक्टर के लिए बना मुसीबत

दरअसल नांग म्वी सान (Nang Mwe San) नाम की एक महिला म्यांमार देश की डॉक्टर हैं। उन्हें म्यांमार की सबसे हॉट लेडी डॉक्टर भी कहा जाता है। वे इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वे आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उनका डॉक्टरी का लायसेंस रद्द कर दिया गया है। इसके बाद वह मरीजों का इलाज नहीं कर सकती हैं।

इस लायसेंस के रद्द करने की वजह सिर्फ इतनी थी कि नांग ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी। बस यही बात कुछ लोगों को हजम नहीं हुई। इस  इस्लामिक देश के कुछ लोग इसे गुनाह कह रहे हैं। हॉट फोटोज साझा करने की वजह से अस्पताल ने भी उन्हें नौकरी से निकाल दिया। वहीं उनका डॉक्टरी का लायसेंस भी बैन हो गया।

डॉक्टरी लायसेंस हुआ कैंसल, पासपोर्ट जब्त

इतना सब होने के बाद भी नांग ने सोचा कि वे किसी दूसरे देश जाकर अपनी नई जिंदगी शुरू करेंगी। लेकिन फिर उन्हें पता चला कि उनकी यात्रा करने पर भी बैन लगाया गया है। अधिकारियों ने उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है। नांग के एक पिता भी हैं जो कि बैंकॉक में रहते हैं। वह अभी बीमार हैं। नांग उनसे मिलना चाहती हैं, लेकिन यात्रा पर लगे बैन की वजह से वह ऐसा नहीं कर पा रही हैं।

नांग म्वी सान के साथ देश जैसा व्यवहार कर रहा है उसे वे अनुचित बता रही हैं। उन्होंने इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर आवाज उठाई है। इसे मानव अधिकार का हनन बताया है। बता दें कि नांग हमेशा से एक मॉडल बनना चाहती थी, लेकिन उनके माता पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। इसलिए अब वह डॉक्टर बनने के बाद भी अपने मॉडलिंग के शौक को साइड में चला रही है।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या किसी को हॉट दिखने के लिए इस तरह परेशान किया जाना सही है?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button