राशिफल

राशिफल 12 अप्रैल 2023: आज 5 राशि वालों को नौकरी में मिलेगी तरक्की, आमदनी में वृद्धि के बने योग

आज हम आपको बुधवार 12 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 12 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। अचानक आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आप बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। बड़े अधिकारियों के सहयोग से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो बाद में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। परिवार के लोगों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग हैं। नौकरी में तरक्की के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप बहुत भाग्यशाली रहने वाले हैं। कम प्रयास में आपको कोई बड़ी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। किस्मत का साथ मिलने से आपके सभी कार्य आसानी से पुरे होते चले जाएंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। जो लोग काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे थे। उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है। मनचाही नौकरी मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी लंबे समय से अटकी हुई योजना को गति मिल सकती है। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिनको आप बखूबी तरीके से निभाएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के योग हैं। आप किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। अगर आप कोई साझेदारी में काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आज किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आप कामयाब होंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी चतुराई से हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे और आपको लाभ भी अच्छा प्राप्त होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आमदनी के मार्ग में आ रही रुकावट दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपकी आमदनी तो बढ़ेगी लेकिन साथ-साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं, जिसकी वजह से आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। आज आप जल्दीबाजी में कोई भी बड़ा फैसला मत लीजिए, नहीं तो नुकसानदायक साबित हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। परिवार में किसी से विवाद होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। दूसरों की भलाई के लिए कार्य करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधित मामलों में आज का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ बड़ा करने की सोच सकते हैं लेकिन जोखिम भरे कामों से बचना होगा। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। नए व्यापार के अवसर प्राप्त होंगे। मुनाफा हासिल करने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। आपके निजी जीवन में जो भी समस्या चल रही थी, वह दूर होंगी। घर का माहौल खुशहाल बनेगा। अचानक घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। भाई बहन को सुख-समृद्धि में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button