अध्यात्म

इन अचूक उपायों से शनिदेव के साथ-साथ हनुमानजी भी होंगे प्रसन्न, जीवन रहेगा सुखद और उन्नतिदायक

जैसा कि ज्यादातर लोगों को पता होगा कि शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है, अगर हम हिंदू पंचांग के अनुसार देखें तो शनिवार का दिन शनि महाराज का माना गया है, शनिवार के राजा शनि देव माने जाते हैं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहे तो उस व्यक्ति का जीवन खुशियों से भरपूर रहता है और व्यक्ति अपने सभी कामकाज में लगातार सफलता हासिल करता है, शनि महाराज के आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन में जो भी कठिन परिस्थितियां उत्पन्न होती है उनका जल्दी समाधान हो जाता है।

वर्तमान समय में ज्यादातर सभी लोग शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं परंतु शनिदेव को प्रसन्न करना इतना आसान नहीं है, अगर आप से थोड़ी भी भूल हो जाए तो इसके कारण शनिदेव नाराज हो सकते हैं, शनिदेव को कर्म फल दाता कहा जाता है, व्यक्ति के जैसे कर्म होते हैं उसी के अनुसार यह फल प्रदान करते हैं, आज हम आपको शनि महाराज की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ अचूक उपाय बताने वाले हैं, अगर आप इन उपायों को आजमाते हैं तो इससे शनि देव प्रसन्न होंगे और आपके जीवन के सभी कष्ट समाप्त करेंगे।

आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में

  • अगर आप रोजाना नियमित रूप से शनि महाराज का मंत्र “ओम प्रां प्रीं पौं सः शनैश्चराय नमः” का जाप 108 बार करते हैं तो इससे शनिदेव की कृपा दृष्टि आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।
  • अगर आप अपने जीवन में शुभ फल प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन किसी लोहे के बर्तन में सरसों का तेल भर लीजिए और उसमें अपना चेहरा देखने के पश्चात इस तेल को बर्तन सहित किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दीजिए, अगर दान लेने वाला व्यक्ति निर्धन और बुजुर्ग हो तो यह बहुत ही उत्तम माना गया है।

  • अगर आप अपने जीवन की परेशानियों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार की रात में सवा किलो काले चने को भिगो दीजिये और अगली सुबह यानी कि शनिवार के दिन चने को काले कपड़े में एक कोयला, चुटकी भर सिंदूर और एक सिक्का बांधकर यमुना नदी में प्रवाहित कर दीजिए, अगर आपके आसपास यमुना नदी नहीं है तो इस स्थिति में आप इसको किसी भी नदी में प्रवाहित कर सकते हैं, आपको यह उपाय कम से कम 8 शनिवार करना होगा, इससे शनि देव के साथ-साथ हनुमान जी भी की भी कृपा आपके ऊपर रहेगी।
  • आप शनिवार को सुंदरकांड का पाठ अवश्य कीजिए, आप किसी भी शनिवार के दिन से सुंदरकांड का पाठ आरंभ कर सकते हैं और शुक्रवार के दिन इस पाठ का समापन कीजिए, इससे शनि देव के बुरे प्रभाव दूर होंगे और हनुमान जी की कृपा रहेगी।

  • अगर आप रोजाना नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो यह उपाय शनि कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे अचूक और सरल बताया गया है, इसके अतिरिक्त हनुमान चालीसा के पाठ से मंगल और शनि दोनों अनुकूल रहते हैं, अगर आप रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ सुबह और शाम करते हैं तो इससे हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button