राशिफल

इन 4 राशियों पर मेहरबान हुए भगवान शनि, सुधरेगी आर्थिक स्थिति, कारोबार में होगी बरकत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चल ठीक है तो उसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भगवान शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और इनको अपने क्षेत्र में अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर मेहरबान हुए भगवान शनि

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान शनिदेव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। उत्तम संपत्ति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसका हल निकल सकता है। साझेदारी में अगर व्यापार शुरू करेंगे तो इसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन देंगे। आपको पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों की पूरी मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। भगवान शनिदेव की कृपा से आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। लाभ में वृद्घि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। गुरुजनों के आशीर्वाद से आप शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे।

धनु राशि वाले लोगों का समय अभी उत्तम नजर आ रहा है। व्यापार में आपके शत्रु भी आपकी प्रशंसा करते हुए नजर आएंगे, जिसे देखकर आपको हैरानी होगा। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। शनि देव के आशीर्वाद से नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। किस्मत के सहारे रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी खास व्यक्ति की यादगार मुलाकात हो सकती है। ससुराल से अच्छे तालमेल रहेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान शनिदेव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप व्यापार में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उससे छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ मिलने के योग हैं। कारोबार में बरकत होगी। अगर आप कहीं निवेश करते हो तो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने व्यापार की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। व्यापार में मुनाफा कम हो सकता है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कुसंगति से दूर रहना होगा। संतान की तरफ से निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों को अपने मन को शांत रखना होगा। शांत दिमाग से आप अपने कार्य करें, इससे आपको बेहतर रिजल्ट देखने को मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र में उत्तम सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। समाज में नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप किसी के ऊपर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी कष्टकारी नजर आ रहा है। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई कठोर फैसला ले सकते हैं, जिसकी वजह से जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए। धन संबंधित मामले में सतर्क रहना होगा। किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका है। आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी भी यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों का मन किसी बात को लेकर काफी परेशान रहने वाला है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक ठाक नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधान रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापिस लेने में कठिनाई होगी। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोग अपने बिजनेस की समस्याओं को लेकर काफी परेशान रहने वाले हैं। आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। बात-बात पर गुस्सा अधिक आएगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने मन को शांत रखना होगा। आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। घर के छोटे बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रह सकते हैं। परिवार वालों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी हो सकती है। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है, इसलिए आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। खानपान में सुधार करने की जरूरत है अन्यथा पेट दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

मीन राशि वाले लोगों को मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। संतान की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button