अध्यात्म

इन तरीकों से शनिदेव को बना सकते हैं अपना, शनि दोषो से मिल जाएगी मुक्ति

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनिदेव बुरी स्थिति में विराजमान हो तो इससे जीवन पर विभिन्न प्रकार के प्रभाव देखने को मिलते हैं, शनि को ज्योतिष में क्रूर ग्रह माना जाता है, लेकिन अगर यह किसी व्यक्ति की कुंडली में मजबूत हो तो उस व्यक्ति के जीवन में अच्छे परिणाम मिलते हैं, परंतु यह किसी कुंडली में कमजोर है तो इसकी वजह से अशुभ फल की प्राप्ति होती है, शनि को न्याय का देवता कहा जाता है, ऐसा माना जाता है कि शनि व्यक्ति की राशि से एक राशि पीछे आता है तब साढेसाती आरंभ होती है, शनि देव वर्तमान समय से पिछले 30 सालों में किए गए कर्मों और पूर्व जन्मों के संचित कर्मों का फल प्रदान करते हैं, हर किसी मनुष्य के जीवन में कभी न कभी शनि की दशा जरूर आती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि के बुरे प्रभाव को दूर किया जा सकता है, अगर आप कुछ आसान उपाय करते हैं तो शनि दशा के दौरान मिलने वाली परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है, आज हम आपको शनि दोषों को दूर करने के कुछ सरल तरीकों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

जानिए शनि की शुभ निशानी क्या है

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की शुभ स्थिति है तो ऐसे में उस व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है, उस व्यक्ति के जीवन में कभी भी किसी प्रकार के कष्ट उत्पन्न नहीं होते हैं, इतना ही नहीं बल्कि उस मनुष्य के बाल और नाखून भी मजबूत रहते हैं, शनि की शुभ स्थिति होने की वजह से व्यक्ति न्याय प्रिय रहता है और सामाजिक क्षेत्र में उसको मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

जानिए शनि की अशुभ निशानी क्या है

अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि का बुरा प्रभाव है तो इसकी वजह से उसको अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है, उसके ऊपर कर्ज बढ़ जाता है और लड़ाई झगड़े जैसे माहौल उत्पन्न होने लगते हैं, इतना ही नहीं बल्कि शनि अशुभ होने के कारण मकान या मकान का कोई हिस्सा गिर जाता है, वाद-विवाद की वजह से मकान बिकने की नौबत आ जाती है, बाल तेजी से झड़ने लगते हैं, धन संपत्ति की हानि होने लगती है, दांत और आँख कमजोर होने लगता है।

शनि शांति के लिए करें यह उपाय

  1. ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन शनि देव पीपल के पेड़ में निवास करते हैं, इसलिए आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल में चीनी और काला तिल मिलाकर अर्पित करें और तीन परिक्रमा कीजिए, इससे शनिदेव आपसे प्रसन्न होंगे।
  2. आप शनिवार के दिन उड़द की दाल की खिचड़ी बनाकर सेवन कीजिए, इससे शनि दोष से उत्पन्न होने वाले कष्ट कम होते हैं।
  3. शनि पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए आप मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाएं।
  4. कौवे को रोजाना नियमित रूप से रोटी खिलाइये।
  5. आप दृष्टिहीन, असहाय, अपंग लोगों की सेवा कीजिए और सफाई कर्मियों के साथ आप गलत व्यवहार ना करें।
  6. आप शनिवार के दिन शनि देव की पूजा के दौरान मंत्र “ओम शनि शनिश्चराय नमः” का जाप करें, इसे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
  7. आप शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल का छल्ला मध्यमा उंगली में धारण कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button