राशिफल

इन तीन राशियों पर शिव-पार्वती का बरसेगा आशीर्वाद, मिलेंगे कई फायदे, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और कई क्षेत्रों से कई प्रकार के फायदे मिलने के योग नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिरी ये भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर बरसेगा भगवान शिव-पार्वती का आशीर्वाद

मेष राशि वाले लोगों का समय बेहद खास रहने वाला है। भगवान शिव और माता पार्वती जी के आशीर्वाद से नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कामकाज पर आपका पूरा फोकस रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग अगर कोई नया कोर्स करना चाहते हैं तो उसमें आप दाखिला ले सकते हैं। यह समय बहुत ही शुभ है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय उत्तम फलदायक रहने वाला है। भगवान शिव-पार्वती के आशीर्वाद से आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी, आपको प्रमोशन मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा, लाभदायक समझौते हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों को नौकरी और व्यापार में मन मुताबिक परिणाम मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी खास मित्र से उपहार मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। भगवान शिव-पार्वती की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में कुछ जरूरी बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। परिवार के प्रति सभी दायित्वों को आप जिम्मेदारी से निभाने वाले हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। बच्चों की तरफ से परेशानी अधिक रहेगी, आप उनके भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहने वाले हैं। नौकरी के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। अचानक किसी करीबी मित्र से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। अगर आप कोई साझेदारी में काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए अन्यथा आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। इस राशि के लोग किसी मामले को लेकर भावुक हो सकते हैं। भावुकता में आप कोई भी फैसला मत लीजिये अन्यथा भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों को कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको सफलता मिलने की संभावना है। आप अपने कुछ कामों को अपने मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत महसूस हो सकती है। कठिन विषयों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप शिक्षकों का सहयोग ले सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा अधिक धन खर्च होगा। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। विषम परिस्थितियों में आप अपने क्रोध पर काबू रखें और सूझबूझ से फैसला लीजिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने की संभावना है। आमदनी सामान्य रहेगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। जो लोग विदेश में व्यापर करते हैं उनको लाभ मिल सकता है। संतान के विवाह की चिंता लगी रहेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। निवेश संबंधित कामों से थोड़ा दूर रहने की जरूरत है क्योंकि हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। आप अपने किसी परेशान मित्र की मदद करने की सोच सकते हैं। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप विषम परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा। घर की जरूरत की चीजों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। किसी से भी पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा पैसा फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। गुप्त शत्रु प्रबल रहेंगे, यह आपके खिलाफ कुछ रणनीति बनाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन वह उसमें कामयाब नहीं हो पाएंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों को मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। संपत्ति का क्रय-विक्रय करते समय सभी वैधानिक पहलुओं को जांच लीजिए। फालतू के खर्चों पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में मुसीबत मैं फंस सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन ठीक नहीं है।

मीन राशि वाले लोगों को कई मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सहकर्मियों के साथ आपको बेहतर तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। किसी महत्वपूर्ण काम में माता-पिता की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आएंगे। आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अगर आप कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button