अध्यात्म

सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की इस प्रकार करें पूजा, बनेंगे बिगड़े काम, दरिद्रता होगी दूर

भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना सावन आरंभ हो चुका है, सावन का महीना भगवान शिव जी की पूजा अर्चना के लिए बहुत ही खास माना जाता है, ऐसा बताया जाता है कि सावन महीने में अगर व्यक्ति अपने सच्चे मन और विधि-विधान पूर्वक भगवान शिवजी की पूजा करता है तो इससे भगवान शिव जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं, सावन महीने में लोग भगवान शिवजी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के तरीकों को अपनाते हैं जिससे भोलेनाथ की कृपा दृष्टि इनके ऊपर हमेशा बनी रहे और जीवन की तकलीफों से छुटकारा प्राप्त हो।

सावन में आने वाले सोमवार का बहुत महत्व माना गया है, अगर आप सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा में कुछ बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपके जीवन की जो भी बिगड़ी हुई स्थिति है उनका सुधार होगा और भोलेनाथ की कृपा दृष्टि आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी, अगर आप चाहते हैं कि आपको भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त हो और आपके द्वारा की गई पूजा का उत्तम फल मिले तो आज हम आपको कुछ बातों के बारे में बताने वाले हैं, अगर आप सावन महीने के पहले सोमवार को भगवान शिवजी की पूजा में इन सभी चीजों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी और दरिद्रता का भी नाश होगा।

सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की इस प्रकार करें पूजा

  • अगर आप चाहते हैं कि भगवान शिव जी आपसे प्रसन्न रहे तो आप सोमवार का व्रत अवश्य कीजिए, इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी, अगर आप सावन महीने के सोमवार को व्रत करते हैं तो इससे आपको अपनी पूजा का अधिक फायदा प्राप्त होता है।
  • आप भगवान शिवजी की पूजा के दौरान शिवलिंग पर कच्चा दूध, गंगाजल और गेंदे के फूल अर्पित कीजिए, यह उपाय भगवान शिवजी को प्रसन्न करने का सबसे सरल बताया गया है, इसको करने से ग्रहों के दोष दूर होते हैं और जीवन के कष्ट समाप्त होते हैं।

  • अगर आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां चल रही हैं तो आप इस स्थिति में सावन के सोमवार में शिवलिंग पर शहद अर्पित कीजिए, इससे आपको आर्थिक समस्याओं से लड़ने में सहायता प्राप्त होती है और धन से जुड़ी हुई समस्याओं का भी समाधान हो जाता है।
  • अगर आप भगवान शिव जी की पूजा करते समय शिवलिंग पर अक्षत अर्पित करते हैं तो यह शास्त्रों में बहुत ही शुभ माना गया है, इस उपाय से आपको धन की प्राप्ति होती है।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके घर परिवार में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहे और दरिद्रता दूर हो तो आप सावन के सोमवार में शिवलिंग पर केसर अर्पित कीजिए, इससे आपको फायदा प्राप्त होगा, इसके अलावा अगर आप भगवान शिव जी को दही अर्पित करते हैं तो इससे आपके जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती है, यह बहुत ही फायदेमंद माना गया है।
  • अगर हम शिव पुराण के अनुसार देखें तो शिव पुराण में इस बात का जिक्र किया गया है कि भगवान शिव जी को आंकड़े के फूल और धतूरा अर्पित करने से यह बहुत ही शीघ्र प्रसन्न होते हैं, अगर आप इन चीजों को अर्पित करते हैं तो इससे भगवान शिव जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button