राशिफल

इन 4 राशि वालों पर मेहरबान हुए जगत के पालनहार भगवान विष्णु, जीवन की मुश्किलों से मिलेगा छुटकारा

समय के साथ-साथ ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन की कठिनाइयों से छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे जगत के पालनहार भगवान विष्णु

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको कई प्रकार से विशेष लाभ मिलने के योग हैं। आपकी किस्मत पूरा साथ देगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। यदि कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर हाथ लग सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम नजर आ रहा है। आप विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की कृपा से आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना है। कामकाज के तरीकों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

धनु राशि वाले लोगों के किस्मत के सितारे बुलंदियों पर रहेंगे। व्यापार में अचानक भरपूर धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की कृपा से घर परिवार में ढेरों खुशियां आएंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम फलदायक रहेगा। भगवान विष्णु जी की कृपा से धन वृद्धि होने के योग नजर आ रहे हैं। आपका मन हर्षित रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार से बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कैरियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मकान बनाने का सपना पूरा हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिश्रित फल की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में कुछ कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। विवाह से संबंधित मामले विलंब हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। कामकाज के सिलसिले में नई योजना बना सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। व्यापार की योजनाओं पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने जरूरी कामों में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार के लिए समय निकालना काफी कठिन हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस के कार्य से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए इनसे बचने का प्रयास कीजिए। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। तरक्की के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आपका मन काफी परेशान रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

तुला राशि वाले लोगों की मानसिक चिंता बढ़ सकती है, जिसके कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है। इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना है। कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। विवाह योग्य इन लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला व्यतीत होने वाला है। आप किसी विशेष योजना की प्लानिंग कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलेगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को समय पर अपने काम पूरे करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

मकर राशि वाले लोगों का समय मध्यम रहने वाला है। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। परिवार के लोगों के साथ आपका समय अच्छा व्यतीत होगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने प्रेम संबंधों में थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी चिंताजनक रहेगा। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। दूसरे के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। निजी जीवन में परेशानियां बनी रहेंगी। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने रिश्तो को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button