राशिफल

इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे जगत के पालनहार भगवान विष्णु, किस्मत के बलबूते होगा धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और किस्मत के सहारे कई बड़े फायदे मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु जी की कृपा

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए दोस्त बन सकते हैं। जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। बच्चों की तरफ से शुभ सूचना मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की उम्मीद है। भगवान विष्णु जी की कृपा से सरकारी कामकाज में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं। संपत्ति में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों की कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। कोई नई संपत्ति मकान, दुकान आदि की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो यह समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों की उन्नति के नए-नए मार्ग खुल सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। भगवान विष्णु जी की कृपा से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। मानसिक तनाव कम होगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों को मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। इस राशि के लोग अपनी सोच सकारात्मक रखें। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। व्यापार में उन्नति मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर कार्यभार अधिक रहेगा। कार्यालय में कुछ कठिन व्यवहार अपनाना होगा, नहीं तो जूनियर आपको परेशान करने का प्रयत्न कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

वृषभ राशि वाले लोग किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपने भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। मन में किसी बात को लेकर परेशानी बनी रहेगी। काम में मन लगाना थोड़ा कठिन हो सकता है। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार की वजह से आप काफी निराश रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत कीजिए। बच्चों के भविष्य को लेकर आप परेशान रहने वाले हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों को अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसके चलते आप काफी परेशान रहने वाले हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान आपको गाड़ी चलाते समय सतर्क रहने की जरूरत है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को काफी संभल कर रहना होगा। आपके बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं। अधिक मेहनत करने के बावजूद भी कामकाज में उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएंगे। कार्य आपकी सोच के विपरीत हो सकता है। खास लोगों से जान पहचान होगी। विदेश में काम कर रहे लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। आपके जरूरी काम बिगड़ सकते हैं, जिससे आपकी निराशा बढ़ेगी। मन में अनजाना भय बना रहेगा। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्च पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि वाले लोगों को कुछ मिश्रित परिणाम हासिल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। घर के किसी बड़े सदस्य की मदद से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग सफलता हासिल करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों को मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कामकाज के सिलसिले में किसी से भी ज्यादा उम्मीद करना ठीक नहीं है। आप अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है क्योंकि कोई गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button