राशिफल

इन 6 राशियों पर श्री विष्णु की रहेगी विशेष कृपा, काम में मिलेगी तरक्की, व्यापार में होगी बरकत

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भगवान श्री विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी और कामकाज में तरक्की मिलने के योग हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी श्री विष्णु की विशेष कृपा

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके मन में परोपकार के कार्य करने की इच्छा जागृत हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करके आपका मन काफी खुश होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा व्यतीत होगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। भगवान विष्णु जी की कृपा से घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आप अपने किसी प्रिय मित्र से फोन पर बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में सुधार आने के योग नजर आ रहे हैं। मानसिक तनाव खत्म होगा।

धनु राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होने वाला है। भगवान विष्णु जी की कृपा से घरेलू सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कारोबार में भारी मुनाफा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में सभी लोग आपकी मदद करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। विषम परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय उन्नति से भरा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अत्यंत बुद्धिमान समझे जाएंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। भगवान विष्णु जी की कृपा से पारिवारिक परेशानियों का समाधान निकल सकता है। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहेगा। कामकाज में की गई मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिल सकता है। मन की निराशा दूर होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी मदद करेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से निभाएंगे। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। वाहन सुख मिलेगा। मकान बनाने का सपना पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत खराब होने की संभावना है। बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का बदलाव कर रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए क्योंकि मुनाफे में कमी होने की आशंका नजर आ रही है। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी, जिससे आपको प्रमोशन मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने जरूरी कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे ,जिसके चलते आप परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। लव लाइफ सामान्य रहेगी। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दोस्तों की सहायता से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदायक रहेगा। पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी को समझने की कोशिश कीजिए। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों को मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। आप अपने कामकाज से काफी संतुष्ट रहेंगे। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। घरेलू सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। व्यापार में भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करके आप अच्छा महसूस करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विदेश में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। माता-पिता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप कोई भी बड़ा निवेश कर रहे हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। बिजनेस से जुड़े हुए लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button