बॉलीवुड

6000 करोड़ का मालिक है ये बच्चा, अपने दम पर खड़ा किया अरबों का साम्राज्य, आप ने पहचाना?

लाइफ में दो प्रकार के लोग सफल होते हैं। पहले वह जिनके माता पिता बहुत अमीर होते हैं। उन्हें लाइफ में आगे बढ़ने के लिए सारी सुख सुविधाएं मिलती है। वह कुछ न कमाए तो भी उनकी आने वाली कई जनरेशन घर बैठे ऐश की जिंदगी काट सकती है। फिर आते हैं दूसरे प्रकार के लोग। इन्हें लाइफ में हर चीज हासिल करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। इनका जीवन संघर्षों से भरा रहता है। इनके मां बाप गरीब या मिडिल क्लास होते हैं। इसलिए ये अपने दम पर खुद का नाम बनाते हैं। तस्वीर में दिख रहा ये बच्चा भी ऐसा ही है।

बॉलीवुड का अरबपति एक्टर है ये बच्चा, पहचाना?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक बच्चा दिखाई दे रहा है। यह बच्चा वर्तमान में बॉलीवुड पर राज कर रहा है। इसका कोई फिल्मी बैकग्राउन्ड नहीं है। इस बच्चे ने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई। अपने करियर में कई हिट फिल्में दी। करोड़ों लोगों का दिल जीता। इस तस्वीर में बच्चा मजे से स्ट्रॉ से कोल्ड ड्रिंक पीता नजर आ रहा है। अब आपको इस बच्चे को पहचानना है।

यदि आप इसे नहीं पहचान पाए तो हम कुछ हिंट दे देते हैं। ये बच्चा अब बॉलीवुड का किंग बन चुका है। इसे फिल्मों में सबसे बेस्ट रोमांटिक हीरो कहा जाता है। इसकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। यह जब स्क्रीन पर आता है तो हर कोई बस देखता चला जाता है। इसकी फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। अब तक आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां शाहरुख खान की बात कर रहे हैं।

बड़े संघर्षों के बाद बॉलीवुड किंग बने शाहरुख

शाहरुख खान एक मिडल क्लास परिवार से आते हैं। वह मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। वह जब मुंबई एक्टर बनने आए थे तो उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। आलम ये था कि उन्हें अपना कैमरा बेचकर खर्चे के पैसे जुगाड़ने पड़े थे। इस दौरान उनकी लाइफ में गौरी की भी एंट्री हुई थी। उन्हें अपनी बीवी बनाने के लिए भी शाहरुख ने बहुत पापड़ बेले।

शाहरुख ने शुरुआत में टीवी सिरियल्स में काम किया। फिर उन्हें फिल्मों में मौका मिला। और अब वह बॉलीवुड के किंग कहलाते हैं। उनके पास करीब 6000 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। उनकी फिल्म पठान इस समय बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म ने 7 दिन के अंदर लगभग 700 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो फिल्म जल्द 1000 करोड़ का टारगेट टच कर लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button