दिलचस्प

बच्चे को गोद में लेकर डॉक्टर पास आई बंदरिया, ऐसे करवाया चोट का इलाज, देखें Video

हम जब भी बीमार होते हैं तो इलाज करवाने फटाक से डॉक्टर के पास दौड़ जाते हैं। लेकिन बेजूबान जानवरों के पास ये सुविधा नहीं होती है। हां जानवरों के डॉक्टर भी होते हैं। लेकिन वहां जानवर तभी जा पाते हैं जब कोई इंसान उन्हें ले जाए। अधिकतर पालतू जानवर ही वहां जाकर इलाज करवा पाते हैं। जंगली या सड़क पर घूमते जानवरों को अपनी बीमारी या चोट खुद ही देखनी पड़ती है।

खुद का इलाज करवाने क्लिनिक आई बंदरिया

हालांकि बिहार के सासाराम (Bihar News) के शाहजमा मोहल्ले में स्थित एक निजी क्लीनिक में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां मंगलवार (7 जून) एक बंदरिया अपने बच्चे को लेकर क्लीनिक में घुस गई। वह यहां अपना इलाज करवाने आई थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। शायद किसी ने उस पर पत्थर से हमला किया था।

ऐसा नजारा पहली बार ही देखने को मिला जब कोई जानवर खुद चलकर डॉक्टर के पास इलाज करवाने आया। शाहजमा मोहल्ले के डॉ. एस.एम. अहमद भी अपने मेडिको नामक क्लीनिक में बंदरिया को देख हैरान रह गए। वह दोपहर के सन्नाटे में अचानक से आ गई। उसे देख एक पल के लिए डॉक्टर भी घबरा गए। लेकिन फिर उन्हें बंदरिया के चेहरे के चोट के निशान दिखे। फिर वह सारी बात समझ गए।

डॉक्टर से करवाया इलाज और चली गई

डॉ. एस.एम. अहमद बताते हैं कि बंदरिया अपने छोटे से बच्चे को लेकर क्लीनिक में आई और मरीज वाले टेबल पर बैठ गई। उसके जख्म देख मैंने उसे टिटनेस का इंजेक्शन लगाया। उसने इसे आसानी से लगवा भी लिया। इसके बाद मैंने उसके घाव पर दवाई लगाई। ये सब होने के बाद वह अपने बच्चे के साथ पेशेंट वाले टेबल पर लेट गई। इससे उसे आराम मिल रहा था।

उधर इस अनोखे नजारे को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि डॉ. एसएम अहमद ने भीड़ को हटवाया। ताकि बंदरिया ठीक होकर वापस जा सके। ये वाकई हैरान करने वाला है कि एक जानवर में इतनी समझ है। इंसानों के साथ रहते हुए वह भी बहुत कुछ सिख जाता है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं लोग बंदर की मदद करने वाले डॉ. एसएम अहमद की तारीफ भी कर रहे हैं।

वैसे यदि आप किसी जानवर को घायल अवस्था में देखें तो तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button