अध्यात्म

दिवाली पर माता लक्ष्मीजी को करना चाहते हैं प्रसन्न तो घर सजाने में इन वस्तुओं का ना करें प्रयोग

दिवाली का त्यौहार जैसे करीब आता है उससे पहले ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई और सजावट की बहुत सी चीजें का इंतजाम कर लेते हैं, लोग दिवाली से कई दिनों पहले ही घर की मरम्मत, साफ-सफाई आदि करते हैं, माता लक्ष्मी जी के घर में आगमन से पहले ही लोग अपने घर को नए तरीके से सजाने में लग जाते हैं, कुछ अंदर की सजावट बदलते हैं तो कुछ रंग रोगन करवाते हैं, सभी लोग अपने घर के लुक को बदलने की कोशिश करते हैं परंतु घर को सुंदर बनाने के चक्कर में अक्सर लोग बहुत सी बातें से अनजान रहते हैं।

दरअसल, सजावट की ऐसी कुछ चीजें होती हैं जिनका अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है, अगर आप अपने घर को सजाने के लिए कुछ चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो यह दुर्भाग्य को न्यौता देती है, आज हम आपको उन खास चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको दिवाली की सजावट में प्रयोग में नहीं लाना चाहिए अन्यथा इससे माता लक्ष्मी जी नाराज हो सकती है और आपकी किस्मत आपसे रूठ सकती है।

दिवाली पर घर सजाने में इन वस्तुओं का ना करें प्रयोग

  • जब दीपावली का त्यौहार आता है तो लोग उससे पहले दिवाली की खरीदारी में लग जाते हैं, वह अपने घर को सजाने के लिए खूबसूरत प्लास्टिक के फूल खरीदते हैं, जिनको वह अपने ड्राइंग रूम में रखते हैं परंतु घर में सूखे और नकली फूलों से सजावट करना शुभ नहीं माना गया है क्योंकि ऐसी चीजों से अगर आप अपने घर को सजाते हैं तो इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है जिसकी वजह से घर परिवार के लोगों के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है, इससे घर में वाद-विवाद और रिश्तो में खटास उत्पन्न हो सकती है।

  • जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं दिवाली का त्यौहार खुशियों का त्योहार माना जाता है, इस दिन रंग बिरंगी रंगोली और रोशनी चारों तरफ दिखाई देती है, अगर आप दिवाली पर अपना घर सजा रहे हैं तो किसी भी चीज में काले रंग का प्रयोग मत कीजिए क्योंकि यह अशुभ माना गया है, काला रंग नकारात्मक ऊर्जा और उदासी का प्रतीक माना जाता है इसलिए आप दिवाली पर काले रंग से अपना घर ना सजाएँ।
  • बाजार में लोहे से बनी हुई सजावट की बहुत सी चीजें मौजूद है परंतु आप इन चीजों को खरीद कर अपना घर ना सजाएँ, अगर आप लोहे से बनी हुई चीजों से अपने घर को सजाते हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जो घर परिवार के लोगों के लिए ठीक नहीं मानी गई है।
  • आप दिवाली पर अपने घर की सजावट में चमड़े से बनी हुई चीजों का इस्तेमाल मत कीजिए क्योंकि किसी भी पूजा पाठ में चमड़े से बनी हुई चीजों का इस्तेमाल करना शुभ नहीं माना जाता है, शास्त्रों में भी दिवाली पर चमड़े की चीजों से घर की सजावट करना अशुभ बताया गया है।

  • लोग अक्सर अपने घर को सजाने के लिए बांस से बनी हुई चीजों का प्रयोग करते हैं, वैसे देखा जाए तो बांस से बनी हुई चीजें देखने में बहुत ही सुंदर होती हैं लेकिन अगर आप इसका प्रयोग अपने घर को सजाने में करते हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का स्तर बढ़ता है, जिसकी वजह से घर परिवार के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button