राशिफल

इन 3 राशि वालों के भाग्यशाली दिन हुए शुरू, भगवान शिव-पार्वती की कृपा से सपने होंगे साकार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरूर देखने को मिलता है। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। उसको रोक पाना संभव नहीं।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और उनके अच्छे दिन शुरू होने के योग हैं। उनके अधूरे सपने बहुत ही जल्द सच हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं कि किन राशि वालों पर रहेगी भगवान शिव-पार्वती की कृपा

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपने कामकाज का उत्तम फल मिलेगा। व्यापार की गति तेज हो सकती है। आपके अधूरे सपने पूरे होंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से आसपास के लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। तरक्की के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा।

तुला राशि वाले लोगों को अपने जीवन में शुभ परिणाम मिलेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों की तरफ से परेशानी कम होगी। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करते हैं तो उसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम नजर आ रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा रहेगा। बड़ी मात्रा में आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कामकाज में सफलता हासिल होगी। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से व्यापार में भारी लाभ मिलने की उम्मीद है। सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। जीवनसाथी से कोई बढ़िया उपहार मिल सकता है, जिससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। व्यापार में भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो इस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों के बनते-बनते कार्य बिगड़ सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। परिवार की खुशियों के लिए आपको बलिदान देना पड़ सकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों की मदद से कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। भविष्य को लेकर आप नई योजना बना सकते हैं। आमदनी सामान्य रहेगी। इसलिए फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन में किसी बात को लेकर अजीब सी बेचैनी बनी रहेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान पहचान होगी परंतु आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मध्यम रूप से व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। आमदनी में कमी आ सकती है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। खास लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। इस राशि के लोग किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिलने की आशंका नजर आ रही है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी निराशाजनक नजर आ रहा है। आपको धन हानि होने की आशंका बन रही है। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। प्रेम जीवन सामान्य रहने वाला है। घर के छोटे बच्चे की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से घटित व्यतीत होने वाला है। इस राशि के लोग पारिवारिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। काफी लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको भविष्य में लाभ मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय लगभग ठीक रहेगा। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हो सकता है। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपके कामकाज बेहतर ढंग से पूरे होंगे। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर सोच विचार करेंगे। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। व्यापार की गति धीमी हो सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे।

मकर राशि वाले लोगों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। मौसम में परिवर्तन होने के कारण सेहत कमजोर हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय सामान्य रहेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का समय कठिन रहेगा, आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले सोच-समझ जरूर लें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button